साल 2026 के CISCE बोर्ड की दोनों कक्षाओं ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। गुरुवार की सुबह 11 बजे परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया। परीक्षार्थी CISCE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल ICSE और ISC की परीक्षाएं फरवरी में शुरू हुई थीं।
मिली जानकारी के अनुसार 10वीं और 12वीं दोनों ही स्तर पर पास प्रतिशत 99% से अधिक रहा है। दोनों ही मामलों में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
ICSE (10वीं) में कुल पास प्रतिशत 99.18% रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत 99.46% और छात्रों का 98.93% है।
ISC (12वीं) में कुल पास प्रतिशत 99.13% दर्ज किया गया। इसमें छात्रों का पास प्रतिशत 98.81% और छात्राओं का 99.18% है।
हालांकि, इस वर्ष काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (Council for the Indian School Certificate Examinations) की ओर से कोई मेधा सूची जारी नहीं की गयी है।
कैसे देखेंगे CISCE वेबसाइट पर रिजल्ट :
सबसे पहले CISCE के आधिकारिक वेबसाइट (cisce.org/results.cisce.org) पर जाएं।
अब 'Course' विकल्प का चुनाव करें।
ICSE (कक्षा 10वीं) अथवा
ISC (कक्षा 12वीं)
अब निर्धारित स्थान पर Unique ID, Index Number और CAPTCHA टाइप करें।
अगले चरण में 'Submit' विकल्प पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपकी परीक्षा का रिजल्ट स्क्रिन पर आ जाएगा। अगर आवश्यकता हो तो 'Print' विकल्प पर क्लिक कर इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।