आज अप्रैल का आखिरी दिन है। कल से नया महीना यानी मई शुरू हो रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मई के लिए बैंक हॉलीडे (Bank Holiday) की सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार करीब 12 दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी।
हालांकि यह छुट्टियां सिर्फ बैंक की शाखाओं में होगी, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। RBI द्वारा जारी सूची के मुताबिक मई के पूरे महीने में जो 12 दिन बैंक बंद रहेंगे उसमें रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार भी शामिल है। इसके साथ-साथ कुछ राज्यों में खासतौर पर मिलने वाली छुट्टियां भी इस लिस्ट में शामिल की गयी है। ग्राहकों से अनुरोध किया जाता है कि वे उस लिस्ट के आधार पर ही बैंक के ब्रांच में जाने की अपनी योजना बनाएं।
मई 2026 में कब-कब बंद रहेंगी बैंक?
1 मई : मजदूर दिवस
9 मई : रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती (कोलकाता में)
16 मई : राज्य दिवस (गंगटोक में)
26 मई : काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिवस (अगरतला में)
27 मई : बकरी-ईद (ईद-उल-अधा या ईद-उल-जुहा)
28 मई : ईद-उल-जुहा (बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, जम्मु, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और श्रीनगर में)
9 मई : दूसरा शनिवार
23 मई : चौथा शनिवार
3, 10, 17, 24 और 31 मई : रविवार
(CNBCTV18 की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के आधार पर)