🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सन टैन से छुटकारा पाने के लिए अपनाए ये आसान से घरेलू उपाय, तेज धूप में भी निखरी दिखेंगी आप

अगर आप भी उनमें से हैं जो सनटैन से छुटकारा पाने के लिए महंगी कंपनियों के उत्पादों का उपयोग करने वालों में शामिल हैं तो जरा ध्यान दें।

By Moumita Bhattacharya

May 01, 2026 18:16 IST

गर्मी का मौसम शुरू हो और चेहरे पर धूप का असर ना दिखे ऐसा भला हो सकता है। गर्मी के मौसम में खासतौर पर महिलाओं और युवतियों को जो चीज सबसे ज्यादा परेशान करती है, वह है टैनिंग की समस्या। सड़कों पर आपने अक्सर युवतियों को चेहरे पर दुपट्टा बांधकर बाहर निकलते हुए देखा होगा लेकिन चिलचिलाती धूप में निकलने के बावजूद टैनिंग से पूरी तरह से बच पाना मुश्किल होता है।

सूर्य की अल्ट्रा वायलेट किरणों, प्रदूषण और गन्दगी के संपर्क में आने की वजह से त्वचा सांवली पड़ जाती है।

अगर आप भी उनमें से हैं जो सनटैन से छुटकारा पाने के लिए महंगी कंपनियों के उत्पादों का उपयोग करने वालों में शामिल हैं तो जरा ध्यान दें। इनमें से कई उत्पाद ऐसे भी होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए बेहद खतरनाक होती है और जाने-अनजाने में आप उसका इस्तेमाल अपनी त्वचा को साफ और स्वच्छ बनाने में कर रहे हैं।

आइए शहनाज हुसैन से जान लेते हैं टैनिंग की समस्या से निपटने के कुछ घरेलू उपाय, जो आपकी त्वचा को कोमल और मुलायम बनाए रखेंगे।

पपीता फेस पैक

यदि आपका चेहरा धूप में अधिक समय तक रहने से काला पड़ गया है तो पपीते का फेस पैक काफी मददगार साबित हो सकता है। पका हुआ पपीता और निम्बू लें। पपीते का छिलका उतार कर उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर मैश कर लें और इसमें निम्बू की कुछ बुंदे मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगा कर सूखने दें। इसके बाद ताजे साफ पानी से चेहरा धो लें। इसे आप नियमित रूप से लगा सकतीं हैं।

शहद और पपीते का फेस पैक - थोड़ा सा पपीता मैश करके इसमें कुछ बुंदे शहद की मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा कर सूखने दें और बाद में साफ ताजे पानी से धो डालें।

2. नींबू का फेस पैक

एक चम्मच नींबू का रस, एक चमच्च शहद और एक चमच्च दूध को कटोरी में मिला कर मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को चेहरे पर आधा घंटा लगाकर रहने दें और बाद में साफ ताजे पानी से धो डालें।

एक चम्मच चीनी और एक चम्मच नींबू जूस को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा कर धीरे-धीरे से स्क्रब कर लें। साफ पानी से धो डालें। इस मिश्रण को आप हफ्ते में एक बार लगा सकती हैं।

3. खीरा

एक अच्छा खीरे का फेस पैक या आपकी आंखों पर इसका कट-अप स्लाइस आपको आराम देगा। खीरे को कद्दूकस करके उसका रस, थोड़ा गुलाब जल, थोड़ा सा नींबू का रस को मिला ले। अब रुई की मदद से चेहरे पर समान रूप से लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें। बाद में ठंडे साफ पानी से धो लें।

खीरा, पके पपीते के गूदे ,दही में दो चम्मच ओट्स मिलाकर एक मिश्रण बनाएं। इसे चेहरे, गर्दन और खुले स्थानों पर लगा लीजिये और आधा घण्टा बाद ताजे ठन्डे पानी से धो डालिये। इसे आप हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं

4. दो चम्मच जई के आटे में थोड़ा सा मट्ठा मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर आधा घण्टा बाद साफ पानी से धो डालें।

5. पके केले को मैश करके इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच ऑलिव आयल मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने के आधा घण्टा बाद ठण्डे पानी से चेहरे धो डालें।

6. तीन चमच्च एलो वेरा जेल, एक चमच्च हल्दी और दो चमच्च शहद को एक कटोरी में मिला कर पेस्ट बना लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने के 20 मिनट बाद पानी से धो डालें। इसे आप हफ्ते में एक दिन लगा सकती हैं।

7. बेसन और दही को बराबर मात्रा में मिलाकर इसमें चुटकी भर हल्दी डालकर पेस्ट बना लीजिये। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने के आधा घण्टा बाद ठण्डे पानी से धो डालिये।

8. एक चम्मच शहद, एक चम्मच संतरे का जूस और अण्डे का सफेद हिस्सा अच्छी तरह फेंट कर मिश्रण बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद ताजे पानी से धो लें।

9. एक आलू को कद्दूकश कर इसका रस निकालकर त्वचा पर लगाएं। 15 मिनट बाद ताजे पानी से धो डालें।

Articles you may like: