🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

रियान पराग वेपिंग विवाद पर कुमार संगकारा नाराज, बोले-टीम पर नहीं पड़ेगा अच्छा असर

लाइव मैच में ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए कप्तान, BCCI ने लगाया जुर्माना।

जयपुर : जहां कप्तान को टीम का नेतृत्व करना चाहिए वहीं रियान पराग वेपिंग विवाद में घिर गए जिससे कुमार संगकारा नाराज दिखे।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक विवाद में फंस गए हैं। लाइव मैच के दौरान वे ड्रेसिंग रूम में बैठकर ई-सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया जिसके बाद इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा शुरू हो गई। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तुरंत कारवाई की और रियान पराग को दंडित किया गया। अब इस मामले पर टीम के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रियान पराग के इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने कहा की मुझे नहीं लगता कि इसका टीम पर कोई सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस तरह के विवाद अच्छे नहीं होते। मैं इतना ही कह सकता हूं कि BCCI और फ्रेंचाइजी दोनों ने इस मामले में कदम उठाया है। हमेशा यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक और स्वस्थ बना रहे। खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी, हमारी संस्कृति और हमारे मूल्यों के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए।

इस घटना के लिए रियान पराग को सजा भी मिली है। BCCI ने उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है। भारत में ई-सिगरेट की खरीद-बिक्री पूरी तरह अवैध है। पहली बार ऐसा करते पकड़े जाने पर एक साल तक की जेल और एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। हालांकि रियान पराग के मामले में ऐसी सख्त सजा नहीं दी गई और उन्हें जुर्माना तथा डिमेरिट प्वाइंट देकर ही छोड़ा गया।

मौजूदा आईपीएल सीजन में रियान पराग ने 9 मैच खेले हैं और कुल 117 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 29 रहा है। उनका औसत 14.63 और स्ट्राइक रेट 124.47 है। वे अब तक न तो शतक और न ही अर्धशतक बना पाए हैं। हालांकि व्यक्तिगत प्रदर्शन साधारण रहने के बावजूद उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

Articles you may like: