🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

व्हाइट हाउस में ट्रंप की हत्या की साजिश? डिनर इवेंट में घुसा बंदूकधारी, CCTV वीडियो साम

वॉशिंगटन पोस्ट रिपोर्ट में खुलासा—चार राउंड फायरिंग, सभी गोलियां सुरक्षा एजेंटों ने चलाई

वॉशिंगटन डीसी : व्हाइट हाउस में आयोजित एक नाइट डिनर कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो प्रशासन द्वारा सार्वजनिक किया गया है जिसमें कथित हमलावर की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। सरकारी वकीलों के अनुसार, कोल टॉमल एलन नामक एक व्यक्ति इस कार्यक्रम में ट्रंप को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचा था। जो वीडियो जारी किया गया है वह मुख्य बॉलरूम का नहीं बल्कि उस कॉरिडोर का है जहां से होकर अतिथियों को नाइट डिनर स्थल तक जाना होता है।

वीडियो फुटेज में देखा गया कि कॉरिडोर में सुरक्षा के लिए तैनात सीक्रेट सर्विस के एजेंट मौजूद थे। वहां दो मेटल डिटेक्टर लगे हुए थे जिनमें से एक काम कर रहा था जबकि दूसरा खराब होने के कारण मरम्मत के अधीन था। इसी दौरान आरोपी एलन शॉटगन लेकर तेजी से भागते हुए आया और मेटल डिटेक्टर पार कर गया। इस अप्रत्याशित घटना से वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी भी कुछ क्षण के लिए स्तब्ध रह गए। वीडियो में ऑडियो नहीं होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उस समय गोली चली थी या नहीं। हालांकि सरकारी वकीलों का दावा है कि एलन ने सबसे पहले गोली चलाई थी जो एक सीक्रेट सर्विस एजेंट की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी।

दूसरी ओर, द वॉशिंगटन पोस्ट द्वारा जारी जानकारी में कहा गया है कि उस दौरान कुल चार राउंड गोलियां चली थीं और सभी गोलियां सुरक्षा एजेंटों द्वारा चलाई गई थीं। सरकारी पक्ष का यह भी कहना है कि उसी समय सुरक्षा एजेंटों ने हमलावर को काबू कर लिया था।हालांकि बचाव पक्ष के वकील का कहना है कि एलन भागने के दौरान एक मैग्नेटोमीटर बॉक्स से टकराकर गिर पड़ा जिसके बाद उसे पकड़ा गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि अब तक कोई बैलिस्टिक सबूत नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो सके कि एलन ने वास्तव में गोली चलाई थी या नहीं। इस पूरे घटनाक्रम ने सुरक्षा व्यवस्था और संभावित साजिश को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए है जिनकी जांच अभी जारी है।

Articles you may like: