कहते हैं पूत के पांव पालने में ही नजर आने लगते हैं। इसी बात को सही साबित करते हुए झारखंड के रहने वाले महज 7 साल के एक बच्चे ने वह कमाल कर दिखाया है जिसकी पूरी दुनिया वाहवाही कर रही है। समुद्र की लहरों को मात देते हुए झारखंड के रहने वाले इशांक ने श्रीलंका से भारत के बीच का रास्ता तैरकर पार किया।
श्रीलंका से भारत के बीच के 29 किलोमीटर लंबे पाक स्ट्रेट (Palk Strait) को झारखंड के रांची के रहने वाले इशांक ने 9 घंटा 50 मिनट में पार कर लिया।
Read Also | दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का एक्शन मोड, कहीं से भी किताबें-यूनिफॉर्म खरीद सकते हैं अभिभावक
बनाया विश्व रिकॉर्ड
इशांक ने 29 किलोमीटर लंबे पाक स्ट्रेट को पार कर यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम की ओर से 'द यंगेस्ट एंड फास्टेस्ट पाक स्ट्रेट स्वीमर' का विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट मिला है। इस बारे में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें जानकारी दी और बधाई भी दी है।
असाधारण प्रतिभा...
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 1, 2026
महज 7 वर्ष की उम्र में झारखंड से नन्हे इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच 29 किमी लंबे Palk Strait को पार कर ऐतिहासिक पल अपने नाम किया है।
इशांक की यह सफलता अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश का… pic.twitter.com/3T5X30X6yW
बता दें, इशांक रांची का रहने वाला है। उसने महज 7 साल की उम्र में श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोड़ी के बीच का सफर 9 घंटा 50 मिनट में पूरा किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के जय जसवंत के नाम पर था। उसने 10 साल की आयु में यह दूरी 10 घंटा 30 मिनट में तय की थी।
बता दें, मार्च 2022 में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित जिया राय ने 13 साल 10 महीने की उम्र में इस स्ट्रेट को पार किया था। जिया ने इस दूरी को तय करने में 13 घंटे और कुछ मिनटों का समय लिया था।
इशांक की यह उपलब्धि उसके अपने लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण को साबित करती है।