🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मतगणना के दिन बदला मौसम का मिजाज, कोलकाता समेत पूरे बंगाल में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग की चेतावनी: 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, कई जिलों में भारी वर्षा का अनुमान।

By रजनीश प्रसाद

May 04, 2026 10:09 IST

कोलकाता : राज्य में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज सोमवार को मतगणना हो रही है। पूरे राज्य में यह जानने को लेकर उत्साह और गर्म माहौल बना हुआ है कि सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार आज कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल में बारिश होने की संभावना है। कोलकाता में बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक भी हो सकती है। उत्तर और दक्षिण बंगाल के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पंजाब से नागालैंड तक एक द्रोणिका (अक्ष रेखा) बनी हुई है। इसके साथ ही बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में एक मजबूत चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इन दोनों मौसम प्रणालियों के कारण बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी राज्य में प्रवेश कर रही है जिससे बारिश की स्थिति बन रही है।

पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। उत्तर 24 परगना, हुगली और पूर्व बर्धमान के कई इलाकों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

मंगलवार को भी दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

Articles you may like:

Election