🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता में पिछले 10 सालों में अप्रैल'26 में दूसरी बार हुई सबसे अधिक बारिश, क्या मई में भी...?

इस साल का अप्रैल (April'26) में पिछले 10 सालों में कोलकाता में सबसे अधिक बारिश हुई है। क्या मई में भी बारिश का पूर्वमानुमान है?

By Moumita Bhattacharya

May 02, 2026 11:20 IST

काफी दिनों तक लगातार उमस वाली तेज गर्मी के बाद पिछले कुछ दिनों से कोलकाता और दक्षिण बंगाल में हो रही बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। सिर्फ कोलकाता ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के तापमान में भी अचानक से गिरावट दर्ज की गयी है।

मौसम विभाग की मानें तो इस साल का अप्रैल (April'26) में पिछले 10 सालों में कोलकाता में सबसे अधिक बारिश हुई है। क्या मई में भी बारिश का पूर्वमानुमान है? क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी?

तेज बारिश और आंधी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में अधिक बारिश नहीं हुई लेकिन शनिवार से फिर से बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। बताया जाता है कि दोनों बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद में भारी बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी बहेंगी। बताया जाता है कि रविवार को बारिश की मात्रा बढ़ने की भी संभावना है।

Read Also | क्या मतगणना से पहले फिर से बंद कर दी जाएगी शराब की दुकानें? कब?

मतगणना वाले दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने मतगणना वाले दिन (4 मई) को भी बारिश होने की संभावना जतायी है। हालांकि इस वजह से मौसम थोड़ा ठंडा बना रहेगा। चुनाव परिणाम की वजह से राजनीतिक पारा भले ही कितना भी चढ़ जाए लेकिन मौसम लोगों को राहत दिलाएगी।

शनिवार की सुबह से कोलकाता में आसमान में बादलों का आना-जाना जारी रहा है। शनिवार की सुबह महानगर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम बताया जाता है। वहीं अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.2 डिग्री कम रहा।

क्या मई में भी होगी जारी रहेगी बारिश?

Times of India की मीडिया रिपोर्ट में मौसम विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि अगले कुछ दिनों तक वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर मतगणना वाले दिन यानी सोमवार (4 मई) को कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मिदनापुर में बारिश की संभावना जतायी गयी है। बताया जाता है कि उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और पश्चिम मिदनापुर में रविवार से बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

दूसरी बार सबसे अधिक हुई बारिश

मीडिया रिपोर्ट में मौसम विभाग के हवाले से दावा किया गया है कि पिछले 10 सालों (2016 से) में अप्रैल 2026 में दूसरी बार सबसे अधिक बारिश दर्ज की गयी है।

Read Also | खजूर गुड़ से लेकर चनाचुर व पान तक, GI टैग बंगाल के लिए किन प्रोडक्ट्स का भेजा गया प्रस्ताव और किन्हें मिल चुका है?

किस वर्ष हुई कितनी बारिश (सिर्फ अप्रैल में)?

2026 - 52.6 मिमी

2025 - 23.3 मिमी

2024 - 0.5 मिमी

2023 - 34.8 मिमी

2022 - 0.2 मिमी

2021 - 32.8 मिमी

2020 - 32.6 मिमी

2019 - 25.1 मिमी

2018 - 31.4 मिमी

2017 - 4.4 मिमी

2016 - 0.2 मिमी

वहीं अगर ऑल टाइम रिकॉर्ड की बात करें तो यह रिकॉर्ड वर्ष 2008 के नाम पर दर्ज है जब अप्रैल के महीने में कोलकाता में 108 मिमी बारिश हुई थी।

Articles you may like: