🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: 234 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना

सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से गिनती की शुरुआत, 8:30 बजे से ईवीएम वोटों की काउंटिंग

By डॉ. अभिज्ञात

May 04, 2026 07:58 IST

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों के लिए मतों की गिनती सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी। राजधानी चेन्नई समेत पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मतगणना की प्रक्रिया सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती से शुरू होगी, जिसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी। प्रत्येक राउंड के नतीजे ईसीआईएनईटी प्लेटफॉर्म और चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर रीयल-टाइम में उपलब्ध कराए जाएंगे।

तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के मुख्यालय के बाहर सुबह से ही कार्यकर्ता और समर्थक जुटने लगे थे, जो शुरुआती रुझानों का इंतजार कर रहे थे। वहीं द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के मुख्यालय अन्ना अरिवालयम में भी उत्सुकता का माहौल देखने को मिला, जहां पार्टी कार्यकर्ता लगातार अपडेट पर नजर बनाए हुए थे।

चेन्नई के लोयोला कॉलेज को प्रमुख मतगणना केंद्रों में से एक बनाया गया है, जहां थाउजेंड लाइट्स, अन्ना नगर, टी. नगर, मायलापुर, वेलाचेरी और सैदापेट जैसी अहम विधानसभा सीटों की गिनती हो रही है।

अधिकारियों के अनुसार हर काउंटिंग हॉल में सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। केवल अधिकृत व्यक्तियों जैसे मतगणना एजेंट और चुनाव अधिकारी को ही सख्त जांच के बाद अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। कॉलेज परिसर के आसपास बैरिकेडिंग की गई है ताकि यातायात नियंत्रित रहे और अनधिकृत लोगों की आवाजाही रोकी जा सके।

स्थिति पर नजर रखने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीमें और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तैनात हैं। लोयोला कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भी लगाए गए हैं, क्योंकि यहां कई महत्वपूर्ण सीटों के नतीजे तय होंगे।

Articles you may like:

Election