🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

LIVEAssembly Election 2026 Results Live : पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनाव की मतगणना से जुड़ा हर अपडेट

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के मतगणना से जुड़ा हर अपडेट

By Moumita Bhattacharya

May 04, 2026 07:16 IST
2026-05-04 09:55

बंगाल : नंदीग्राम सीट से 667 वोट से शुभेंदु अधिकारी आगे, तृणमूल के पवित्र कर पीछे।

2026-05-04 09:54

बंगाल : श्यामपुकुर में तृणमूल प्रत्याशी शशि पांजा पीछे। काशीपुर-बेलगछिया सीट से अतीन घोष आगे।

2026-05-04 09:54

तमिलनाडु : विजय की नेतृत्व वाली TVK 16 सीटों पर आगे।

2026-05-04 09:51

बंगाल : पहले चरण के मतगणना के बाद 3 सीटों से भाजपा आगे, 1 से तृणमूल

मतगणना को लेकर चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 3 सीटों पर भाजपा और 1 सीट पर तृणमूल आगे चल रही है।

2026-05-04 09:49

असम की 14 सीटों पर भाजपा आगे, केरल में कांग्रेस आगे : चुनाव आयोग

चार राज्यों में चुनाव आयोग की तरफ से शुरुआती ट्रेंड सामने आ चुका है। इसमें असम की 14 सीटों पर भाजपा, 3 सीटों पर बीओपीएप और 2 सीटों कांग्रेस आगे है। वहीं केरल में कांग्रेस 21 सीटों पर, सीपीएम में 11 सीटों पर आगे है। पुडुचेरी में AINRC 2 सीटों पर आगे और AIADMK 1 सीट पर आगे। तमिलनाडु में AIADMK 7 सीटों पर आगे और TVK 4 सीटों पर आगे। DMK 3 सीटों पर पीछे।

2026-05-04 09:44

बंगाल : नोआपाड़ा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह आगे और तृणमूल के तृणांकुर भट्टाचार्य पीछे।

2026-05-04 09:40

बंगाल के मतगणना के हर पल की खबर रख रहे अमित शाह।

2026-05-04 09:40

प्राथमिक रुझान के मुताबिक असम में हिमंत बिसवा सरमा आगे

असम की 126 सीटों पर आज मतगणना चल रही है। प्राथमिक रुझान के मुताबिक असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिसवा सरमा आगे चल रहे हैं।

2026-05-04 09:34

बंगाल : शुरुआती रुझानों में रासबिहारी से भाजपा प्रार्थी स्वपन दासगुप्ता आगे, तृणमूल प्रत्याशी देबाशीष कुमार पीछे। उत्तरपाड़ा से तृणमूल प्रत्याशी शीर्षन्य बंद्योपाध्याय आगे। बैरकपुर सीट से तृणमूल प्रत्याशी राज चक्रवर्ती आगे। हावड़ा उत्तर से भाजपा प्रत्याशी उमेश राय आगे।

2026-05-04 09:29

बंगाल : बहरमपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी पीछे हुए। तृणमूल प्रत्याशी मौसम नूर आगे। [कैनिंग पश्चिम में तृणमूल कांग्रेस आगे। हाबड़ा से ज्योतिप्रिय मल्लिक आगे। विधाननगर से सुजीत बसु आगे।

2026-05-04 09:25

बंगाल : अधिकांश केंद्रों पर पोस्टल बैलेट की मतगणना खत्म

जिन मतगणना केंद्रों में पोस्टल बैलेट की मतगणना निर्धारित समय पर शुरू हुई थी वहां पोस्टल बैलेट से मतगणना खत्म हो चुकी है। अब EVM से मतगणना शुरू होने वाली है।

2026-05-04 09:23

प्राथमिक रुझान में तमिलनाडु की 46 सीट से DMK आगे, 19 सीट से TVK

प्राथमिक रुझान के मुताबिक तमिलनाडु के 234 सीट में से DMK 46 सीटों पर आगे है । वहीं ADMK 26 सीटों पर आगे है और TVK 19 सीटों पर आगे चल रही है।

2026-05-04 09:21

बंगाल : प्राथमिक रुझान में अग्निमित्रा पॉल आगे

आसनसोल दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल आगे। दुर्गापुर से भाजपा प्रत्याशी आगे।

2026-05-04 09:18

बंगाल : माणिकतल्ला सीट से श्रेया पांडे आगे। तृणमूल से फिरहाद हकीम आगे। कांग्रेस से अधिर रंजन चौधरी आगे।

2026-05-04 09:17

भाजपा प्रत्याशी संतोष पाठक पीछे। पानीहाटी से भाजपा प्रत्याशी रत्ना देवनाथ आगे।

2026-05-04 09:16

नंदीग्राम से 3000 वोट से शुभेंदु अधिकारी आगे। चंद्रिमा भट्टाचार्य आगे। नंदीग्राम से तृणमूल प्रत्याशी पीछे। तृणमूल से अखिल गिरी पीछे।

2026-05-04 09:07

प्राथमिक रुझान में नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी आगे

मतगणना की प्राथमिक रुझान के मुताबिक नंदीग्राम विधानसभा केंद्र से भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी आगे हैं। तृणमूल प्रत्याशी पवित्र कर पीछे चल रहे हैं।

2026-05-04 09:01

प्राथमिक रुझान में तमिलनाडु में DMK और असम में भाजपा आगे

चार राज्यों में मतगणना चल रही है। प्राथमिक रुझान के मुताबिक तमिलनाडु में DMK को बढ़त मिली है। केरल में UDF और पुडुचेरी में NRC आगे है। वहीं असम में भाजपा को बढ़त मिल रही है।

2026-05-04 08:56

पुडुचेरी में काउंटिंग जारी, रुझानों में भाजपा को बढ़त

पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीट के लिए 9 अप्रैल को हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो गई। मतगणना की शुरुआत सुबह 8 बजे मतगणना पोस्टल बैलेट से हुई। इसके बाद EVM में दर्ज मतों की गिनती शुरू हुई। सत्ताधारी अखिल भारतीय N. R. कांग्रेस (AINRC) ने सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। वहीं कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम सहित अन्य दलों वाले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ गठबंधन ने आपसी मतभेदों के बावजूद मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली एन. आर. कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प दिखाया है।

2026-05-04 08:29

असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी 7 सीटों पर आगे, केरलम से भी आए शुरुआती रुझान

असम में बीजेपी 7 सीटों पर आगे है, कांग्रेस को 5 सीटों पर बढ़त नजर आ रही। केरला में शुरुआती रुझानों में यूडीएफ दो सीटों पर आगे है। एलडीएफ एक सीट पर आगे है।

2026-05-04 08:26

बंगाल चुनाव : 11 सीटों पर तृणमूल और 13 सीटों पर भाजपा आगे

पोस्टल बैलेट की शुरुआती गिनती के रुझानों के अनुसार, तृणमूल 11 सीटों पर और भाजपा 13 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

2026-05-04 08:06

4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में मतगणना शुरू

सुबह 8 बजे से पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु व पुडुचेरी के मतगणना केंद्रों में शुरू हुई मतगणना।

2026-05-04 07:44

बंगाल : 294 नहीं 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना आज

बंगाल विधानसभा के 294 नहीं बल्कि 293 सीटों पर आज मतगणना होने वाली है। फलता विधानसभा केंद्र में 21 मई को पुनर्मतदान होगा जिसकी मतगणना 24 मई को होगी।

2026-05-04 07:23

थोड़ी बाद ही शुरू होगी मतगणना

पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव की मतगणना थोड़ी देर बाद ही शुरू होने वाली है। चुनाव आयोग ने बताया कि मतगणना कई चरणों में होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी जिसके बाद EVM से मतगणना को शुरू किया जाएगा।

2026-05-04 07:12

4 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज

15 मार्च 2026 को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संवाददाता सम्मेलन कर 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा की थी। 3 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में 1 चरण और सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही 2 चरण में मतदान करवाएं गए। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : 23 और 29 अप्रैल असम विधानसभा चुनाव : 9 अप्रैल केरल विधानसभा चुनाव : 9 अप्रैल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : 23 अप्रैल पुडुचेरी विधानसभा चुनाव : 9 अप्रैल पांचों राज्यों के करीब 824 विधानसभा केंद्र के 17 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया।

Articles you may like:

Election