केरल विधानसभा चुनाव की मतगणना आज (4 अप्रैल) होगी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी जिसके नतीजे दोपहर तक आने की संभावना है। इस बार सबकी निगाहें एलडीएफ और यूडीएफ पर टिकी हुई है। उससे पहले ही भाजपा प्रत्याशी ने 1 करोड़ रुपए की शर्त लगा ली है। लेकिन किस बात की इतनी भारी-भड़कम यह शर्त है?
News 18 की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केरल से भाजपा प्रत्याशी पी. सी. जॉर्ज ने मतगणना शुरू होने से पहले ही दावा किया है कि किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। उन्होंने NDA को करीब 11 सीटें मिलने का दावा किया है। मतगणना से पहले उन्होंने खुद की जीत का बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि वह बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे और यदि किसी को इस बारे में संदेह है तो वह 1 करोड़ रुपए की शर्त लगाने के लिए भी तैयार हैं।
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने भरोसा जताया कि उसके बेटे शोन जॉर्ज भी चुनाव में जीतने वाले हैं और दोनों विधानसभा में एक साथ प्रवेश करेंगे। जॉर्ज का अनुमान है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को राज्य में करीब 11 सीटें मिल सकी हैं।
बता दें, केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था जिसके नतीजे आज (सोमवार, 4 अप्रैल) को घोषित होंगे।