🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या होगा अगर मतगणना के बीच हुई लोडशेडिंग? CEO मनोज अग्रवाल ने बतायी योजना

क्या होगा अगर अचानक लोडशेडिंग हो जाए? इस बारे में बताते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि हमने सारी व्यवस्थाएं कर ली है।

By Moumita Bhattacharya

May 04, 2026 06:24 IST

बस कुछ घंटे बाद ही मतगणना शुरू होने वाली है। सुरक्षा ऐसी कि मतगणना केंद्र के आसपास परिंदा भी पर न मार सकें। पूरे इलाके को त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। लेकिन क्या होगा अगर अचानक लोडशेडिंग हो जाए? इस बारे में बताते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि हमने सारी व्यवस्थाएं कर ली है।

कौन सी व्यवस्थाएं की गयी है?

इस बारे में CEO मनोज अग्रवाल ने कहा कि जेनरेटर की व्यवस्था की गयी है। गौरतलब है कि वर्ष 2021 में नंदीग्राम के मतगणना केंद्र में लोडशेडिंग को लेकर काफी हंगामा मच गया था। इसलिए इस बार चुनाव आयोग पहले से ही काफी सावधानी बरत रही है। इस बार लोडशेडिंग की कोई समस्या या शिकायत न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए विद्युत आपूर्ति करने वाली कंपनियों से बात की गयी है।

मनोज अग्रवाल ने बताया कि WBSEDCL और CESC के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हमने उनसे कहा है कि मतगणना के समय कोई समस्या न हो इसे सुनिश्चित की जाए। इसके बाद भी अगर समस्या होती है तो जेनरेटर की व्यवस्था की गयी है।

मीडिया से बात करते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से बिना किसी बाधा और परेशानी के राज्य में दो चरणों का मतदान करवाया गया है बिल्कुल उसी तर्ज पर मतगणना भी की जाएगी। चुनाव आयोग कोई अशांति नहीं फैलने देगा। उन्होंने दावा किया कि शांतिपूर्ण चुनाव और मतगणना के साथ बंगाल का नाम भी जुड़ा हुआ है। इस बाबत केंद्रीय बल से भी बात की जा चुकी है।

Articles you may like:

Election