आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी स्टारर फिल्म '3 इडियट्स' की बड़ी सफलता के बाद आमिर खान ने इस फिल्म के सिक्वल की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के सिक्वल में 3 नहीं बल्कि 4 इडियट्स होने वाले हैं।
पहली फिल्म के तीनों स्टार के साथ-साथ एक चौथा स्टार भी इस फिल्म से जुड़ने वाला है जिसके बारे में आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। कौन होगा '4 इडियट्स' का चौथा इडियट?
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी की आइकॉनिक फिल्म '3 इडियट्स' के सिक्वल में जो चौथा इडियट दिखने वाला है वह पहली बार आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करेगा। बताया जाता है कि फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी फिलहाल फिल्म की कहानी लिख रहे हैं। साल 2027 में जून के बाद ही यह फिल्म शूटिंग फ्लोर पर जाएगी। पर कौन होगा चौथा इडियट?
Read Also | क्या वाकई में 'कॉकटेल 2' में वेरोनिका बनकर वापसी करेंगी दीपिका पादुकोण?
PinkVilla की मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी की तिकड़ी के साथ जो 'इडियट' फिल्म '3 इडियट्स' के सिक्वल में स्कीन शेयर करेगा वह विकी कौशल होने वाले हैं।
विकी कौशल ने इससे पहले राजू हिरानी की फिल्म 'संजू' और 'डंकी' में भी काम किया था, के बारे में दावा किया जा रहा है कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आयी है। दावा किया जा रहा है कि विकी कौशल आमिर खान के साथ स्किन शेयर करने को लेकर भी बेहद उत्सुक हैं और वह इस फ्रेंचाइजी फिल्म में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित भी हैं।
सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि राजकुमार हिरानी और आमिर खान के साथ विकी कौशल की कई बैठक होगी। उन्होंने मौखिक रूप से फिल्म के चौथे इडियट बनने के लिए हामी भी भर दी है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले विकी अपनी दूसरी फिल्म महावतार की शूटिंग भी पूरी कर लेना चाहते हैं।
इधर, आमिर खान ने हाल ही में '4 इडियट्स' बनाने की पुष्टि करते हुए यह इशारा भी किया है कि फिल्म के सिक्वल की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां '3 इडियट्स' की कहानी खत्म हुई थी। यह फिल्म 10 सालों का लिप लेगी।