तेहरान : ईरान ने शुक्रवार को संयुक्त राज्य अमेरिका पर आरोप लगाया कि उसने गल्फ ऑफ ओमान में ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाकर दोनो पक्षों के बीच चल रहे युद्धविराम का उल्लंघन किया है और चेतावनी दी कि किसी भी अतिरेक या हमले का कठोर जवाब बिना किसी हिचक के दिया जाएगा।
ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी प्रेस टीवी के अनुसार ईरान के खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि आक्रामक आतंकवादी और समुद्री डाकू जैसी अमेरिकी सेना ने दक्षिण ईरान के जैस्क बंदरगाह के निकट से होकर स्ट्रेट ऑफ हॉरमज की ओर जा रहे एक ईरानी तेल टैंकर को साथ ही अमीराती बंदरगाह फुजैरा के पास स्ट्रेट में प्रवेश कर रहे अन्य जहाज को लक्षित किया। प्रवक्ता ने आगे कहा कि कुछ क्षेत्रीय देशों के सहयोग से बंदर खमीर, सीरिक और क़ेश्म द्वीप के तटीय क्षेत्रों में नागरिक इलाको पर हवाई हमले भी किए गए।
प्रवक्ता ने प्रेस टीवी को बताया आक्रामक, आतंकवादी और समुद्री डाकू जैसी अमेरिकी सेना ने जैस्क से स्ट्रेट ऑफ़ हॉरमज की ओर जा रहे ईरानी तेल टैंकर और फुजैरा बंदरगाह के पास स्ट्रेट में प्रवेश कर रहे अन्य जहाज़ को निशाना बनाकर युद्धविराम का उल्लंघन किया। साथ ही कुछ क्षेत्रीय देशों के सहयोग से उन्होंने नागरिक इलाको पर हवाई हमले किए।
यह घटना उस समय हुई जब अमेरिकी नौसैनिक बलों ने ईरानी झंडे वाले तेल टैंकर पर गल्फ़ ऑफ़ ओमान में फायर किया, जो इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ चल रही नौसैनिक नाकेबंदी का हिस्सा था। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि जहाज ने क्षेत्रीय अमेरिकी बलों के निर्देशों का पालन नहीं किया।
यूएस सेंट्रल कमांड ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि अमेरिकी बलों ने जहाज हसना को कई चेतावनियों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से ईरानी बंदरगाह की ओर बढ़ते समय अनुपालन नहीं करने पर निशाना बनाया।
वही फॉक्स न्यूज की प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा संवाददाता जेनिफर ग्रिफ़िन ने एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि अमेरिकी सेना ने दक्षिण ईरान के केश्म पोर्ट और बंदर अब्बास पर हमले किए यह कार्रवाई इस्लामिक गणराज्य के रणनीतिक समुद्री मार्गों के पास कई विस्फोटों की रिपोर्ट के बाद हुई। ग्रिफ़िन ने X पर बताया कि वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की कि हमले अभी-अभी किए गए लेकिन यह ऑपरेशन पश्चिम एशिया में पूर्ण पैमाने पर संघर्ष की वापसी या मौजूदा युद्धविराम के अंत का संकेत नहीं है।
खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि ईरानी सशस्त्र बलों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और स्ट्रेट ऑफ़ हॉरमज के पूर्व और चाबहार बंदरगाह के दक्षिण में अमेरिकी सैन्य जहाजो को निशाना बनाकर हमला किया जिससे महत्वपूर्ण क्षति हुई। प्रवक्ता ने कहा इस्लामिक गणराज्य ईरान के सशस्त्र बलों ने तुरंत अमेरिकी सैन्य जहाजो पर हमला किया। किसी भी आगे की अतिरेक स्थिति पर ईरान जोरदार जवाब देगा। बयान में चेतावनी दी गई कि अपराधी और आक्रामक अमेरिका और उसके समर्थक देशों को यह जान लेना चाहिए कि ईरानी गणराज्य जैसा पहले शक्तिशाली था किसी भी आक्रमण का बिना किसी हिचक के नष्ट करने वाला जवाब देगा।