🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

यूपी में इस उपचुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, जानें- कौन कहां से जीता ?

उत्तर प्रदेश में हाल ही में कुछ सीटों पर हुए नगर निकाय उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। प्रयागराज के वार्ड नंबर 48 अलोपी बाग सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीत लिया है।

By लखन भारती

May 08, 2026 16:07 IST

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कई जिलों में नगर निकाय उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इनमें प्रयागराज में नगर नगर निगम 48 के वार्ड अलोपी बाग सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा भी गोंडा, बदायूं, इटावा, बाराबंकी और गौतमबुद्धनगर समेत तमाम जिलों में हुए उपचुनाव के नतीजे आए हैं।

प्रयागराज की अलोपी बाग नगर निगम सीट पर तीन प्रत्याशी मैदान में खड़े थे। इनमें समाजवादी पार्टी से दीप प्रकाश सोनकर चुनावी मैदान में थे, संतोष कुमार गुप्ता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे जबकि भारतीय जनता पार्टी ने सचिन मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया था। भाजपा प्रत्याशी ने यहां जीत दर्ज की है। उनके समर्थन में 1093 वोट पड़े, दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी को 866 वोट मिले.

इटावा, गोंडा और गौतमबुद्ध नगर में इन्हें मिली जीत

वहीं इटावा नगर पालिका के वार्ड नंबर 40 उर्दू मुहल्ला से निर्दलीय उम्मीदवार शफी अहमद ने निर्विरोध जीत दर्ज की। गोंडा नगर पालिका के दो वार्डों में वार्ड नंबर 16 सकरौरा से निर्दलीय प्रत्याशी अकबाल आलम और वार्ड नंबर 25 करनैल गंज से साजिद सिद्दीकी ने जीत दर्ज की। गौतमबुद्ध नगर क वार्ड नंबर 12 की सरायनैन सीट से तीन निर्दलीय प्रत्याशी थी, जिनमें पराग ने अपनी जीत दर्ज की।

बदायूं नगर पालिका वार्ड नंबर 28 पर पाँच प्रत्याशी थे, जिनमें आफरीदी ने चुनाव जीत लिया। बागपत के वार्ड नंबर 23 व्यापारियन सीट से साजिदा ने निर्विरोध जीत दर्ज की. बाराबंकी के वार्ड नंबर 5 में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी छेदन जीत गए। मीरजापुर वार्ड नंबर 36 बुंदेलखंडी सीट से नितिन केसरवानी ने जीत दर्ज की।

कुशीनगर के फाजिल नगर वार्ज नंबर 0 पर सुनीता शाही, शाहजहांपुर के कटना वार्ड नंबर 0 पर सबसे ज्यादा 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे थे। इनमें भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और कई अन्य निर्दलीय प्रत्याशी ताल ठोंक रहे थे, लेकिन ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की प्रत्याशी पूजा कसाना ने सभी उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए जीत हासिल की।

Articles you may like: