मेट गाला (Met Gala) 2026 का आगाज हो चुका है। इस साल मेट गाला के कार्पेट पर बतौर पहले भारतीय फिल्म मेकर करण जौहर ने डेब्यू किया है। उनके अलावा बिजनेसवूमेन ईशा अंबानी, फैशन डिजाइनर मनीश मल्होत्रा समेत अन्य कई भारतीय सेलिब्रिटी नजर आ रहे हैं।
न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित होने वाले मेट गाला इवेंट का इस साल का थीम 'फैशन कला है' रखा गया है और ड्रेस कोड 'कॉस्ट्यूम आर्ट' है।
चलिए सबसे पहले आपको बता दें कि मेट गाला क्या है?
हर साल मेट गाला का आयोजन न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में किया जाता है। यह सिर्फ एक रेड कार्पेट इवेंट नहीं बल्कि चैरिटी इवेंट है। इसका मकसद म्यूजियम के 'कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट' के लिए फंड जुटाना होता है। मेट गाला में हिस्सा लेने वाले सेलिब्रिटिज को आमंत्रण पत्र नहीं भेजा जाता है बल्कि वोग (Vogue) की एडिटर-इन-चीफ एना विंटोर द्वारा तय किए सेलिब्रिटिज को इसकी टिकट खरीदनी पड़ती है।
मूविंग कैनवास बने करण जौहर
मेट गाला 2026 में करण जौहर ने बतौर पहले भारतीय फिल्ममेकर डेब्यू किया। मेट गाला के लिए उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना। उनका यह आउटफिट भारतीय पेंटिंग्स के जनक राजा रवि वर्मा से प्रेरित थी। भारतीय पेंटिंग्स से सजे उनके कॉस्ट्यूम, जैकेट और खासतौर पर केप को रेड कार्पेट पर हर कोई बस देखता ही रह गया।
#KaranJohar makes his #MetGala debut in an ensemble inspired by Raja Ravi Varma, designed by #ManishMalhotra. #FilmfareFashion #Trending pic.twitter.com/oIiBbynpOZ
— Filmfare (@filmfare) May 5, 2026
शानदार स्टाइल और कलाकारी का मिश्रण
करण जौहर के लुक को एका लखानी ने स्टाइल किया है। इस ड्रेस का मकसद ही राजा रवि वर्मा को श्रद्धांजलि देना था। हाथों से बारीक कढ़ाई, बुनाई और खास तरह के डिजाइन पैटर्न का इस्तेमाल कर इस ड्रेस को तैयार किया गया है। इसमें राजा रवि वर्मा की कई मशहूर पेंटिंग्स जैसे 'हंस दमयंती', 'कादंबरी' और 'अर्जुन-सुभद्रा' को उकेरा गया है। रेड कार्पेट पर काले और गोल्डन वर्क वाला यह ड्रेस बिल्कुल शाही लुक दे रहा था।
#KaranJohar reveals his #MetGala2026 look, Framed in Eternity, inspired by the art of Raja Ravi Varma and crafted by #ManishMalhotra.#FilmfareFashion #Trending pic.twitter.com/L2SNKVOB0J
— Filmfare (@filmfare) May 4, 2026
करण जौहर ने क्या कहा?
करण जौहर ने इस ड्रेस के बारे में कहा कि जैसे राजा रवि वर्मा अपनी पेंटिंग्स में जज्बात भर देते थे ठीक वैसा ही काम करण जौहर अपनी फिल्मों के जरिए करने की कोशिश करते हैं। मनीष मल्होत्रा के साथ मिलकर करण जौहर अपने इस सपने को हकीकत में बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह राजा रवि वर्मा की कला से बेहद जुड़ाव महसूस करते हैं। करण ने आगे लिखा कि आपने (मनीष मल्होत्रा) मुझे अपनी कला के लिए 'कैनवास' जैसा महसूस करवाया, बहुत धन्यवाद।