🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ममता बनर्जी के घर के रास्ते हरिश चटर्जी स्ट्रीट के सामने लगा गार्डरेल हटा

सोमवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा को मिले बहुमत के बाद अब हरिश चटर्जी स्ट्रीट के सामने लगा गार्ड हटा दिया गया है।

By Moumita Bhattacharya

May 05, 2026 18:10 IST

पिछले कई सालों से कोलकाता कालीघाट इलाके में हरिश चटर्जी स्ट्रीट के ठीक सामने लगा गार्डरेल यहां की पहचान का एक हिस्सा बन चुका था। हो भी क्यों न...यह मुख्यमंत्री आवास तक जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण सड़क जो थी।

सोमवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा को मिले बहुमत के बाद अब हरिश चटर्जी स्ट्रीट के सामने लगा गार्ड हटा दिया गया है। अब आम लोगों से लेकर गाड़ियां तक बिना किसी रुकावट के इस रास्ते से होकर आवाजाही कर सकेंगी।

बता दें, सोमवार को मतगणना के बाद राज्य की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी न सिर्फ अपने विधानसभा केंद्र (भवानीपुर) में बल्कि उनकी पार्टी राज्य के काफी सीटों पर हार गयी है। इसके बाद अगले दिन यानी मंगलवार की सुबह ही पुलिस ने गार्डरेल को हटा दिया। सोमवार तक जिस रास्ते से होकर आवाजाही करने में लोगों को रुकावट का सामना करना पड़ रहा था, अब वहां कोई बाधा नहीं है।

Read Also | फिर कालीघाट थाने के ओसी बदले गए, चार बार ऐसा हुआ

जिस रास्ते से होकर मुख्यमंत्री की गाड़ी आवाजाही किया करती थी वहां पिछले कई सालों से सुरक्षा के मद्देनजर ऑटोमेटिक गार्डरेल लगाया हुआ था। सड़क पर एक मजबूत ट्रैक अथवा चैनल लगाया गया था और गार्डरेल के नीचे पहिए लगे थे। इसलिए जब जरूरत होती बिना किसी परेशानी के गार्डरेल को खोल दिया जाता था। बाद में उसे वहां तैनात पुलिस अधिकारी फिर से बंद कर देते थे।

हालांकि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को विधानसभा चुनाव 2026 में मिली हार के बाद उनकी सुरक्षा में एक बड़ा बदलाव आया है। अब निवर्तमान मुख्यमंत्री के आवास के रास्ते में लगे गार्डरेल को हटा दिया गया है। इसलिए किसी भी गाड़ी या व्यक्ति को यहां से होकर आवाजाही करने में कोई रुकावट नहीं मिलेगी।

Articles you may like:

Election