🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पश्चिम बंगाल में रिलीज होगी 'द बंगाल फाइल्स', कब और कहां देख सकेंगे इसे?

सिर्फ कोलकाता ही नहीं बल्कि उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक - राज्यभर के विभिन्न सिनेमाहॉल में इस फिल्म को रिलीज करने की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।

By Moumita Bhattacharya

May 07, 2026 17:36 IST

बंगाल में सत्ता का परिवर्तन होते ही फिल्मी जगत में भी बड़ा बदलाव आया है। लंबे टाल-मटोल और कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार पश्चिम बंगाल में रिलीज होने वाली विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स'। विवादों में घिरी इस फिल्म को लेकर पश्चिम बंगाल में भी कम हंगामा नहीं मचा था। अब एक बार फिर से इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

सोमवार को विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सामने आने के बाद अपने X हैंडल पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक भावुक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि हमारी फिल्म के ट्रेलर को भी लॉन्च नहीं होने दिया गया था। मेरे खिलाफ दर्जन भर FIR भी किया गया था। राज्यपाल से पुरस्कार तक लेने जाने का मौका नहीं दिया गया था। लेकिन हमने उम्मीद नहीं छोड़ी थी।

कब और कहां देख सकेंगे 'द बंगाल फाइल्स' ?

इस शुक्रवार को फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' पश्चिम बंगाल के सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। कोलकाता के प्रिया सिनेमाहॉल के मालिक अरिजीत दत्त ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार से ही उनके हॉल में 'द बंगाल फाइल्स' को प्रदर्शित किया जाएगा।

Read Also | हॉरर-कॉमेडी के हैं शौकीन तो OTT पर मौजूद इन 6 फिल्मों को रखें अपनी Must Watch लिस्ट में

मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि सेंसर से अनुमोदित फिल्म को सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी के इशारे पर बंगाल में रिलीज नहीं होने दिया गया था। पूरे देश के लोगों ने यह फिल्म देखी थी लेकिन बंगाल के लोग वंचित रह गए थे। मुझे खुशी है कि आखिरकार बंगाल के लोगों को भी इस फिल्म को देखने का मौका मिल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सिर्फ कोलकाता ही नहीं बल्कि उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक - राज्यभर के विभिन्न सिनेमाहॉल में इस फिल्म को रिलीज करने की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।

गौरतलब है कि सितंबर 2025 में जब 'द बंगाल फाइल्स' पूरे देश में रिलीज हुई थी, तब पश्चिम बंगाल में इसके प्रदर्शन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। तत्कालिन राज्य सरकार पर विवेक ने आरोप लगाया था कि फिल्म को ‘प्रोपेगेंडा’ और ‘सांप्रदायिक उकसावे वाली’ बताकर उस पर अनौपचारिक प्रतिबंध लगाया गया।

अब राजनीतिक परिस्थितियां बदलने के बाद बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कितना असर डालती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Articles you may like: