🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका, रचिन रविंद्र टीम छोड़कर लौटे देश

मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ में खरीदे गए रचिन को नहीं मिला एक भी मैच।

कोलकाता : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के विदेशी ओपनर रचिन रविंद्र अपने देश की ओर से खेलने के लिए कैंप छोड़कर वापस लौट गए हैं। शनिवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले यह घटनाक्रम सामने आया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन में भले ही कागजों पर मजबूत टीम मानी जा रही थी लेकिन लगातार समस्याओं और खराब प्रदर्शन के कारण टीम दबाव में है। स्थिति ऐसी है कि एक भी मैच हारने पर टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में हर मुकाबला अब ‘करो या मरो’ की स्थिति का बन गया है।

इसी अहम मुकाबलों से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज और ओपनर रचिन रविंद्र राष्ट्रीय ड्यूटी के चलते अपने देश लौट गए हैं। उनके जाने से कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी रणनीति पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

इस सीजन के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रचिन रविंद्र को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था। हालांकि उन्हें अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह फिन एलन और टिम सीफर्ट जैसे खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है।

लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद रचिन रविंद्र को न तो ओपनिंग में और न ही मध्यक्रम में आजमाया गया जिससे कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रबंधन के फैसलों की आलोचना भी हुई थी। इसके बावजूद टीम ने उन्हें लगातार बेंच पर ही बैठाए रखा और अब राष्ट्रीय जिम्मेदारी के कारण वह टीम से अस्थायी रूप से बाहर हो गए हैं।

Articles you may like: