बंगाल में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा की 'डबल इंजन' की सरकार बन चुकी है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने भी बंगाल के विकास के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। बंगाल के लिए केंद्र सरकार ने तीन रेलवे परियोजनाओं को अपनी मंजूरी दे दी है।
नई रेलवे लाइन परियोजना के लिए सर्वेक्षण कराने की मंजूरी को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पत्र भेजा है।
कौन-कौन सी नई रेल परियोजनाएं शुरू हो रही हैं?
1. न्यू जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी तक डबल रेल लाइन परियोजना को मंजूरी।
2. सांतरागाछी से जयपुर (झाड़ग्राम) तक रेल लाइन विस्तार परियोजना को स्वीकृति।
3. बांकुड़ा के शालबनी से आद्रा तक 107 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के निर्माण कार्य की शुरुआत।
Read Also | रविवार को कोलकाता मेट्रो की इन दोनों स्टेशनों के बीच बंद रहेगी यात्री सेवाएं, जानिए विस्तार से
नई परियोजनाओं से क्या मिलेगा फायदा?
इन तीनों रेल परियोजनाओं का काम पूरा होने के बाद संपर्क व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ आर्थिक विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। न्यू जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी तक डबल रेल लाइन बनने से उत्तर बंगाल की कनेक्टिविटी और बेहतर होने की संभावना है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इससे माल परिवहन में भी काफी सुविधा बढ़ेगी।
वहीं, बांकुड़ा के शालबनी से आद्रा तक रेल लाइन विस्तार होने पर जंगलमहल क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। हावड़ा के सांतरागाछी से झाड़ग्राम के जयपुर तक रेल लाइन विस्तार से पर्यटन और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। नई रेल लाइन और अतिरिक्त ट्रैक निर्माण से रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।