🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ममता बनर्जी के करीबी रहे डेप्यूटी कमिश्नर शांतनु सिन्हा गिरफ्तार

शांतनु सिन्हा पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने और उस जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप लगा है। इस मामले में उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वह जांच एजेंसी के सामन

By Debdeep Chakraborty, Moumita Bhattacharya

May 14, 2026 22:14 IST

कोलकाता पुलिस के डीसी शांतनु सिन्हा (Shantanu Sinha) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें एनफोर्समेंट डिरेक्टोरेट (Enforcement Directorate) ने गिरफ्तार किया है। कल उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ 5 मई को ED ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। उन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने और उस जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप लगा है। इस मामले में उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए।

इसके अलावा दक्षिण कोलकाता के बालीगंज निवासी व्यवसायी ‘सोना पप्पु’ पर भी जमीन हड़पने, रंगदारी वसूली समेत कई आरोप लगे हैं। इसी केस की जांच के दौरान अप्रैल महीने में ED ने शांतनु सिन्हा के फर्न रोड स्थित आवास पर छापेमारी भी की थी।

Read Also | क्या वकील के तौर पर बार काउंसिल में रजिस्टर्ड हैं ममता बनर्जी? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने मांगी रिपोर्ट

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के करीबी माने जाने वाले लोगों तक उनकी काफी पहुंच रही है। लंबे समय तक कालीघाट थाने में ओसी रहने के बाद उन्हें पार्टी प्रमुख ने व्यक्तिगत सुरक्षा कार्यों में भी तैनात किया था। कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ कई आरोप पहले से ही दर्ज थे।

ED सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बालीगंज के व्यवसायी विश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पु की करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के मामले में तलाश की जा रही है।

‘सोना पाप्पु’ को तृणमूल कांग्रेस के करीबीयों में माना जाता है। इसी केस में जब जांचकर्ताओं ने जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच की तो उनका दावा है कि जमीन घोटाले में कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा विश्वास की भी संलिप्तता सामने आई है। इसी मामले के आधार पर पिछले महीने ED ने फर्न रोड स्थित उनके आवास पर छापेमारी भी की थी।

Articles you may like: