कोलकाताः कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रथिंद्र बोस को पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) पद के लिए नामित किया गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने विधानसभा में गुरुवार को यह घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि कूचबिहार दक्षिण से भाजपा विधायक रथींद्र बोस को 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा का स्पीकर नामित किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी दलों की सहमति से उनका चयन सर्वसम्मति से होगा।
Shri Rathindra Bose;
” Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) May 14, 2026
Bharatiya Janata Party MLA of the Cooch Behar Dakshin (South) Constituency has been nominated as our Candidate for the Post of Hon'ble Speaker of the 18th West Bengal Legislative Assembly.
I hope that his Candidature is supported by one and all and he gets pic.twitter.com/Tmb762gHBg
विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों, राज्य अध्यक्ष और राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि रथिंद्र बोस एक मजबूत और निष्ठावान नेता हैं, और इस महत्वपूर्ण पद के लिए उनके नाम पर सहमति बनी है।
उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक अनुभव के साथ उच्च शिक्षा भी आवश्यक होती है। रथिंद्र बोस पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, इसलिए वे इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त हैं।
विधानसभा सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष पद का चुनाव कल सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है, जिसमें औपचारिक प्रक्रिया के बाद नए स्पीकर का चयन किया जाएगा।
नामांकन के बाद रथिंद्र बोस ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है और वे जनता के हित में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी के समर्थन और आशीर्वाद की भी अपील की।