🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दिल्ली में ‘निर्भया’ कांड की यादें फिर ताजा ,चलती प्राइवेट बस के अंदर युवती के साथ सामूहिक बलात्कार

"चलती प्राइवेट बस के अंदर युवती के साथ सामूहिक बलात्कार"

नई दिल्ली : दिल्ली में ‘निर्भया’ कांड की यादें फिर ताजा हो गई जब राजधानी में एक चलती प्राइवेट बस के अंदर एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई। 2012 के क्रूर ‘निर्भया’ कांड की यादें 26 मई की रात दिल्ली में फिर से जीवंत हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस के चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना दो दिन पहले दिल्ली के रानीबाग इलाके में हुई। पीड़िता के बयान के अनुसार वह रात में काम से घर लौट रही थी। बस स्टैंड सरस्वती बिहार पर उन्होंने एक प्राइवेट बस को रोका। लेकिन बस में चढ़ते ही सब कुछ बदल गया। पीड़िता ने बताया कि चालक और कंडक्टर ने उन्हें जबरन बस के अंदर खींच लिया और पूरी रात उनके साथ क्रूर अत्याचार किया। सुबह के समय आरोपी उन्हें सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।

इसके बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। शिकायत मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी बस चालक व कंडक्टर को हिरासत में लिया। बस को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच बेहद गंभीरता से की जा रही है। जांच में यह देखा जा रहा है कि घटना के समय बस में और कोई मौजूद था या नहीं, घटना स्थल कहा था, बस का रूट क्या था और सीसीटीवी फुटेज में क्या कैद हुआ। आरोपी व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। फोरेंसिक रिपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूत एकत्र करने के बाद अगले कदम तय किए जाएंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

जांचकर्ताओं के अनुसार पीड़िता विवाहित है और उनके तीन बच्चे हैं। घटना के बाद उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस घटना के सामने आने के साथ ही राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। विशेष रूप से चलती बस में हुए इस बलात्कार की घटना ने 2012 के चर्चित ‘निर्भया’ कांड की यादें ताजा कर दी है जब एक युवती को बस के अंदर क्रूर तरीके से सामूहिक बलात्कार का शिकार बनाया गया था। उस कांड में पीड़िता की और उनके साथी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। उस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। लेकिन इतने वर्षों बाद भी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा कितनी कमजोर है, यह हाल की घटना साफ दिखाती है।

Articles you may like: