क्या ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का नाम बतौर वकील रजिस्टर्ड हैं? उनका प्रैक्टिस स्टेटस क्या है? गुरुवार को पश्चिम बंगाल बार काउंसिल से ये सारी जानकारियां बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने मांगी है। अगले 2 दिनों के अंदर सभी रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है।
गौरतलब है कि राज्य में चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा से संबंधित एक मामले की सुनवाई के लिए गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में बतौर वकील ममता बनर्जी उपस्थित थी। वह वकीलों के लिए निर्धारित ड्रेस में ही अदालत परिसर पहुंची थी। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने खुद सवाल भी पूछे। इसके बाद ही यह पड़ताल शुरू हो गयी कि ममता बनर्जी बार काउंसिल में रजिस्टर्ड हैं भी अथवा नहीं।
Read Also | राशन में आटे की जगह अब गेहूं मिलेगा, खाद्य मंत्री ने वजह क्या बतायी?
क्या-क्या जानना चाहती है बार काउंसिल ऑफ इंडिया?
- क्या ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के बार काउंसिल में रजिस्टर्ड हैं अथवा नहीं
- बतौर वकील उनका प्रैक्टिस स्टेटस सक्रिय है या स्थगित अथवा रद्द हो चुका है
- मुख्यमंत्री पद पर बने रहते समय उनका प्रैक्टिस स्टेटस स्थगित रहने के बारे में कोई लिखित संदेश या विज्ञप्ति जमा की गयी थी या नहीं
- बाद में प्रैक्टिस फिर से शुरू करने के लिए कोई आवेदन दिया गया था या नहीं
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले गत 4 फरवरी को कई सालों बाद SIR से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान वकील की पोशाक में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। उन्होंने चुनाव आयोग के खिलाफ सवाल उठाया था।
चुनाव में हारने के बाद ही ममता बनर्जी ने कहा था कि पार्टी के विभिन्न मामलों में वह खुद उपस्थित रहेंगी। पेशेवर तौर पर वकील के रूप में वह अपना काम जारी रखेंगी। इसके बाद ही चुनाव के बाद हिंसा से संबंधित एक मामले की सुनवाई में वह आज कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंची।