🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

रविवार को कोलकाता मेट्रो की इन दोनों स्टेशनों के बीच बंद रहेगी यात्री सेवाएं, जानिए विस्तार से

मेट्रो प्रबंधन के हवाले से बताया गया है कि सोमवार से फिर कोलकाता के ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी।

By Moumita Bhattacharya

May 14, 2026 20:03 IST

रविवार को कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन पर आंशिक रूप से मेट्रो सेवाएं बाधित होंगी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शहीद खुदीराम से महानायक उत्तम कुमार मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेगी।

मीडिया रिपोर्ट में मेट्रो सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन पर मरम्मत का काम होगा। इस वजह से मेट्रो सेवाओं को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

रविवार (17 मई) को सिर्फ महानायक उत्तम कुमार स्टेशन से दक्षिणेश्वर के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। मेट्रो प्रबंधन के हवाले से बताया गया है कि सोमवार से फिर कोलकाता के ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी।

Read Also | 82 कीमो सहे फिर भी अदृजा गण ने उच्च माध्यमिक की परीक्षा में राज्य में 10वां स्थान किया पक्का

जो यात्री ब्लू लाइन मेट्रो से होकर ही आवाजाही करते हैं, खास तौर पर महानगर के दक्षिणी हिस्से से, उन्हें रविवार को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें परिवहन के वैकल्पिक रास्ते ढूंढने पड़ेंगे। हालांकि महानगर के उत्तरी और मध्य में आवाजाही करने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि दक्षिणेश्वर से महानायक उत्तम कुमार मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं जारी रहेगी।

telegraph की मीडिया रिपोर्ट में कोलकाता मेट्रो प्रबंधन के हवाले से बताया गया है कि ये सभी असुविधाएं अस्थायी हैं। हालांकि कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन पर संरचनात्मक विकास करने के लिए यह किया जा रहा है। 18 मई से ब्लू लाइन पर शहीद खुदीराम मेट्रो स्टेशन से दक्षिणेश्वर तक दोबारा मेट्रो सेवाएं शुरू हो जाएंगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे रविवार को अपनी यात्रा की योजना उपलब्ध मेट्रो सेवाओं के आधार पर ही बनाएं।

गौरतलब है कि ब्लू लाइन (नॉर्थ साउथ कॉरिडोर) पर गत 28 जुलाई 2025 से कवि सुभाष (न्यू गड़िया) मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया था जिसकी वजह से यात्रियों को काफी समस्याएं हो रही हैं।

Articles you may like: