🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अचानक बढ़ायी गयी शाहरुख खान की सुरक्षा, क्या फिर से मिली कोई धमकी?

शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। यहां तक कि शूटिंग के दौरान भी उनकी सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।

By Moumita Bhattacharya

May 21, 2026 23:17 IST

इस साल शाहरुख खान की जिस फिल्म का बेसब्री से उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं वह है 'किंग' (King)। सिर्फ देश के अलग-अलग हिस्सों में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म के कई BTS फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुके हैं जिसमें शाहरुख खान नजर आ रहे हैं।

इस बीच बॉलीवुड गलियारों में फैली खबरों की मानें तो शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। यहां तक कि शूटिंग के दौरान भी उनकी सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। पर अचानक ऐसा क्या हुआ कि शाहरुख खान की सुरक्षा इतनी बढ़ा दी गयी है?

Read Also | ‘वेलकम टू द जंगल’ Teaser : 36 स्टार्स की धमाकेदार कॉमेडी और 20 सालों बाद अक्षय-रवीना टंडन की जोड़ी

बॉलीवुड स्टार्स को धमकियां मिलने की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। इंडस्ट्री के ‘खान’ सितारों को भी कई बार ऐसे खतरों का सामना करना पड़ा है। इसी वजह से पिछले दो वर्षों से शाहरुख खान भी अपने प्रशंसकों के बीच पहले की तरह सार्वजनिक रूप से कम ही नजर आते हैं।

लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि शूटिंग सेट पर शाहरुख खान की सुरक्षा व्यवस्था अचानक इतनी कड़ी करनी पड़ी?

हाल ही में फिल्म के सेट से कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर फिल्म की फोटो लीक होने के बाद ही प्रोडक्शन हाउस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह कड़ा फैसला लिया गया है।

Read Also | क्या वाकई! रणवीर सिंह ने 'शिवा ट्रिलॉजी' के लिए चुकाई इतनी भारी कीमत? Immortals of Meluha में बनेंगे महादेव

हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर कई लोगों ने दावा किया कि वह AI की मदद से बनाएं गए हो सकते हैं। इसी वजह से फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी अब पहले से कहीं ज्यादा सतर्क हो गए हैं। शूटिंग से जुड़े लोगों के अलावा बाहरी लोग अथवा शूटिंग से जुड़े लोग भी किसी भी तरह की तस्वीर या वीडियो रिकॉर्ड न कर सकें, जा सके, इसलिए शूटिंग सेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

Articles you may like: