पुलवामा हमले का ‘मुख्य साजिशकर्ता’ की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गुरुवार को पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद इलाके में हमजा बुरहान नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वहीं पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड था। हालांकि इस बाबत अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हमजा उर्फ डॉक्टर की हत्या के पीछे कौन लोग थे और इसका कारण क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
Read Also | केंद्र सरकार तय करेगी जातिगत जनगणना होगी या नहीं: सुप्रीम कोर्ट
गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला किया गया था जो लोकसभा चुनाव से ठीक पहले की एक बड़ी आतंकी घटना थी। CRPF के काफिले पर आत्मघाती हमला किया गया था जिसमें 40 जवानों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ली थी।
इसके बाद भारत सरकार ने इस घटना को लेकर सीधे तौर पर पाकिस्तान पर उंगली उठायी थी। हालांकि पाकिस्तान की सरकार ने इस हमले में किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इनकार किया था।
Read Also | दुर्गा पूजा से पहले ही बंगाल में कमल के फूलों की बंपर मांग, ऑफ-सीजन भारी डिमांड से बाजार गर्म, क्या है वजह?
मीडिया रिपोर्ट में भारतीय जांच एजेंसी सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि हमजा लंबे समय से भारत-विरोधी गतिविधियों में सक्रिय था। आरोप है कि वह जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करने की जिम्मेदारी निभा रहा था।
हमजा मूल रूप से घाटी के रत्निपोरा इलाके के रहने वाला बताया जाता है। करीब सात साल पहले वह पाकिस्तान गया था, जहां वह अल-बदर नामक आतंकी संगठन में शामिल हो गया। बाद में उसे उसी संगठन का ऑपरेशनल कमांडर बना दिया गया था। दावा किया जा रहा है कि वह घाटी में छिपे आतंकियों को हथियार सप्लाई करने में भी शामिल था।