🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'रामायण' में सिर्फ श्रीराम ही नहीं बल्कि इस किरदार में भी नजर आएंगे रणबीर कपूर? कितना सच है यह दावा!

सोशल मीडिया पर एक खबर अक्सर सामने आती है कि क्या इस फिल्म में रणबीर कपूर को डबल रोल निभाते नजर आने वाले हैं?

By Moumita Bhattacharya

May 16, 2026 12:24 IST

‘रामायण’ के लिए लंबे समय से रणबीर कपूर काफी तैयारियां कर रहे हैं। फिल्म में उनका फर्स्ट लुक भी जारी हो चुका है जिसे फैंस ने खूब पसंद भी किया है। भगवान श्रीराम के किरदार को जीवंत बनाने के लिए वह काफी मेहनत भी कर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं फिट और एथलेटिक शरीर पाने के लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग भी की है।

रणबीर कपूर ने शराब और मांसाहार से भी दूरी बना ली है। फिल्म में अपने किरदार में जान फूंकने के लिए उनमें आए इन बदलावों को फैंस ने भी नोटिस किया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक खबर अक्सर सामने आती है कि क्या इस फिल्म में रणबीर कपूर को डबल रोल निभाते नजर आने वाले हैं?

Read Also | क्या अमीषा पटेल ने सनी देओल के साथ एक्शन पैक्ड फिल्म 'गदर 3' को किया कंफर्म? जानिए यहां

मेगा बजट की फिल्म 'रामायण' इस साल की दिवाली पर बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। उससे पहले रणबीर कपूर एक बार फिर से चर्चाओं में छा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने अयोध्या में ‘The Sarayu’ प्रोजेक्ट में निवेश किया है और करीब ₹3.31 करोड़ की लागत से 2,134 वर्गफुट जमीन खरीदी है।

क्या दोहरे किरदार में आएंगे नजर?

फैंस जब रणबीर कपूर को भगवान श्रीराम के किरदार में देखने के लिए उत्साहित हैं, तभी चर्चाएं हो रही हैं कि 'रामायण' में रणबीर कपूर एक नहीं बल्कि दोहरा किरदार निभाने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि फिल्म में वह श्रीराम के अलावा भगवान परशुराम का किरदार भी निभाएंगे। अगर वाकई में इस खबर में सच्चाई हुई तो ये दोनों किरदार रणबीर कपूर के करियर के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोहरे किरदार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रणबीर कपूर कहते दिखाई देते हैं कि भगवान विष्णु के कई अवतार थे। भगवान राम एक अवतार हैं और भगवान परशुराम उनसे पहले के अवतार माने जाते हैं। और दोनों किरदारों को निभाने का मौका मिलना वास्तव में एक अद्भुत अनुभव है।

हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल सकेगा।

Articles you may like: