भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के तहत इंडियन आर्मी अग्निवीर सीईई 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें, भारतीय सेना की ओर से यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित होगी। भर्ती प्रक्रिया अग्निपथ योजना के तहत कई पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड?
अगर आप भी अग्निवीर भर्ती की परीक्षा में बैठने वाले हैं और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे बताएं गए स्टेप्स को फॉलो करें :
- सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर Admit Card लिंक पर क्लिक करें। अब उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे।
- जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं।
- इसके बाद स्क्रीन पर Agniveer Admit Card 2026 दिखाई देगा।
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Read Also | NEET-UG 2026 की होगी पुनर्परीक्षा, NTA ने जारी की परीक्षा की नई तारीख
जनसत्ता की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना में JCO RT, सिपाही फार्मा और हवलदार की भर्ती के लिए इंडियन आर्मी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026 का आयोजन 01 जून से लेकर 15 जून 2026 के बीच होगा। इस भर्ती अभियान के जरिए अग्निवीर GD, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन ट्रेड्स, महिला मिलिट्री पुलिस (WMP), सोल्जर टेक्निकल (NA/NA Vet), सिपाही फार्मा और JCO/OR समेत कई रिक्त पदों को भरा जाएगा।