हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन खपत कम करने का आह्वान किया। इसके बाद ही रोजमर्रा के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) ने गुरुवार (14 मई) को अपनी पहली हाइड्रोजन-चालित शटल बस सेवा शुरू करने की घोषणा की।
इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार यह सेवा सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में उपलब्ध होगी। इसे शुक्रवार यानी 15 मई से शुरू किया जा रहा है।
हाइड्रोजन चालित शटल बस सेवा
दिल्ली मेट्रो की शटल बस सेवा सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य रूप से यह सेवा सेंट्रल सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों के बीच तथा सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में स्थित प्रमुख सरकारी कार्यालयों को जोड़ने का काम करेगी। पर इससे क्या फायदा मिलेगा?
Read Also | ऑफिस पार्टी नहीं, Parents Trip! मदर्स डे पर इस कंपनी ने कर्मियों को दी 3 दिनों की छुट्टी और ₹10,000…
दरअसल, निजी वाहनों पर निर्भरता को कम करने के लिए इस शटल बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। Curly Tales की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने दिल्ली मेट्रो को दो हाइड्रोजन-ईंधन वाली बसें उपलब्ध कराई हैं।
इनमें से प्रत्येक बस में 35 यात्री बैठ सकते हैं। GPS के आधार पर इन बसों में ट्रैकिंग की सुविधा होगी। बस सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा जिससे यात्रियों को रियल-टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा मिलती है।
कितना किराया?
बताया जाता है कि इन बसों के संचालन, कंडक्टर सेवाओं, यात्री सहायता और टिकटिंग की जिम्मेदारी दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ही संभालेगी। वहीं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ड्राइवर उपलब्ध कराएगा और हाइड्रोजन ईंधन की आपूर्ति भी सुनिश्चित करेगा। यात्री नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC), UPI और नकद का भुगतान कर टिकट खरीद सकते हैं। टिकटों की कीमत ₹10 और ₹15 निर्धारित है।
VIDEO | Delhi: DMRC launches hydrogen-powered shuttle buses in Central Vista to boost green mobility.#DMRC #HydrogenBus
— Press Trust of India (@PTI_News) May 15, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/T6Vk9Bl0wo
क्या होगी टाइमिंग और रूट?
हाइड्रोजन शटल बस सेवा सोमवार से शुक्रवार तक उपलब्ध रहेगी जिसमें गेजेटेड छुट्टियों को शामिल नहीं किया जाएगा। इन बसों का संचालन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और फिर शाम 3:30 बजे से 6:30 बजे तक किया जाएगा। हर 30 मिनट में बसें उपलब्ध होंगी।
ये बसें क्लॉकवाइज और एंटी क्लॉकवाइज तथा सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण जगहों पर चलेगी :
- कर्तव्य भवन
- विज्ञान भवन
- निर्माण भवन
- अकबर रोड
- बड़ोदा हाउस
- नेशनल स्टेडियम
- नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट्स
- इंडिया गेट
- सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन