🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

स्मोकी आई लुक बनाने में बन जाती हैं मोंजुलिका? इन आसान स्टेप्स में पाएं बोल्ड और ब्यूटीफुल आई लुक

सही तरीका न जानने की वजह से कई महिलाएं इसे सही से नहीं कर पाती हैं। कुछ आसान स्टेप्स में आप आसानी से प्रोफेशनल स्मोकी आई लुक पा सकती हैं।

By Moumita Bhattacharya

May 06, 2026 00:42 IST

चाहे कोई खास समारोह हो या पार्टी हर महिला चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे। उस खूबसूरती को और आकर्षक बनाता है सलीके से किया हुआ मेकअप। मेकअप से एक महिला का पूरा लुक बदल जाता है। इसलिए इसे सही तरीके से करना बेहद जरूरी है। खासकर जब कोई साड़ी या ट्रेडिशनल आउटफिट में आंखों में काजल लगाए तो उसका लुक सादगी के साथ और भी निखर जाता है।

आजकल सबसे ट्रेंडी आई मेकअप में स्मोकी आई लुक शामिल है जो आंखों को बोल्ड और आकर्षक बनाता है। यह लुक वेस्टर्न से लेकर एथनि - हर तरह के आउटफिट के साथ अच्छा लगता है। लेकिन सही तरीका न जानने की वजह से कई महिलाएं इसे सही से नहीं कर पाती हैं। कुछ आसान स्टेप्स में आप आसानी से प्रोफेशनल स्मोकी आई लुक पा सकती हैं।

इसके लिए कुछ जरूरी टिप्स हम आपको दे रहे हैं…

1. आईलिड्स पर बनाएं अच्छा बेस

सबसे पहले आंखों की पलकों को अच्छी तरह साफ करें ताकि कोई गंदगी न रहे। इसके बाद आईलिड पर एक अच्छी क्वालिटी का आई प्राइमर लगाएं। यह मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करता है।

2. कंसीलर का जरूर करें इस्तेमाल

आंखों के आसपास के डार्क सर्कल और गड्ढ़ों को छिपाने के लिए आईलिड पर कंसीलर लगाएं। यह आईशैडो के रंग को भी और अधिक उभारता है।

3. कॉम्पैक्ट से करें सेट

कंसीलर लगाने के बाद हल्के हाथों से कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं। इससे मेकअप सेट हो जाता है और क्रीज पड़ने की संभावना भी कम हो जाती है।

Read Also | सनबर्न की समस्या में तरबूज है रामबाण इलाज, त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए कैसे करेंगी इस्तेमाल? जानिए यहां

4. जेल आई लाइनर लगाएं

अपनी लैश लाइन को अच्छी तरह से डिफाइन करने के लिए जेल लाइनर लगाएं। यह स्मोकी लुक का बेस बनाता है और इसे लंबे समय तक टिकाए रखने में भी मददगार साबित होता है। एक ब्रश की मदद से हल्के हाथों से लाइनर को स्मज करें ताकि यह सॉफ्ट और स्मोकी इफेक्ट दे। यही स्टेप पूरे लुक का मुख्य आकर्षण होता है।

5. ब्राउन आईशैडो से करें सेट

अगले स्टेप में अपनी आई लिड्स पर ब्राउन आईशैडो लगाएं और इसे एक ब्रश की मदद से अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। आप चाहें तो आंखों के कोनों और ब्राव बोन पर हाईलाइटर भी लगा सकती हैं। इससे आपका लुक और भी बोल्ड दिखेगा।

6. काजल लगाकर लुक करें कम्प्लिट

आंखों की निचली वॉटरलाइन पर काजल लगाएं। इससे आंखें और बड़ी तथा आकर्षक दिखेंगी।

इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप बहुत आसानी से परफेक्ट स्मोकी आई लुक पा सकती हैं जो पार्टी में आपको सबसे अलग दिखाएगा और आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

Articles you may like:

Election