पंजाब के जालंधर जिले में BSF मुख्यालय के बाहर चौक के पास एक स्कूटी में तेज धमाका हुआ। घटना मंगलवार की देर शाम की बतायी जाती है। इस धमाके के बाद स्कूटी में पूरी तरह से आग लग गयी और वह जलकर खाक हो गयी। बताया जाता है कि घटना के वक्त पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी वहां मौजूद थी।
पुलिस कमिश्नर ने क्या बताया?
जनसत्ता की मीडिया रिपोर्ट में जालंधर के पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के हवाले से बताया गया कि यह धमाका रात को करीब 8 बजे हुआ। धमाके की खबर मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंच गयी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि गेट के पास ही एक एक्टिवा स्कूटी खड़ी थी, उसमें अचानक आग लग गयी।
#WATCH | Punjab: Police Commissioner, Jalandhar Dhanpreet Kaur says, "At around 8, our patrolling team was present here. A scooty was parked near the gate. It suddenly caught fire... We are taking inputs from the BSF... Preliminarily, the scooty belongs to a man who works here,… https://t.co/HiEcFyLlTt pic.twitter.com/LvUiQMuoBf
— ANI (@ANI) May 5, 2026
इस बारे में हम BSF से बात कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि स्कूटी के मालिक भी पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि शुरुआती जांच में यह ऐसे किसी व्यक्ति की स्कूटी लग रही है जो वहां काम करता है।
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एक लड़का डिलीवरी देने आया था और उसी दौरान यह धमाका हुआ। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं।
VIDEO | Punjab: A blast occurred involving an Active scooter near BSF Chowk in Jalandhar.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 5, 2026
Jalandhar police commissioner Dhanpreet Kaur says, "At 8 pm, an Active scooter suddenly caught fire, and the person who was on the ride is cooperating with us. We have cleared all facts… pic.twitter.com/QHeTEB9wXq
NDTV की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। कुछ लोगों के मामूली तौर पर घायल होने का दावा किया जा रहा है।
बताया जाता है कि घटना की जांच में BSF के आला अधिकारी भी जुट चुके हैं। स्थानीय सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि धमाके की आवाज करीब 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी जिससे आसपास रहने वाले लोगों और वहां से होकर गुजर रहे लोगों में दहशत और अफरा-तफरी फैल गयी।