🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर डोनाल्ड ट्रंप ने दी PM मोदी को बधाई

कुश देसाई ने बताया कि पिछले महीने ही फोन पर हुई बातचीत में ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा था कि भारत भाग्यशाली है कि उसके पास ऐसा नेता है।

By Moumita Bhattacharya

May 05, 2026 22:22 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 : यह कितना महत्वपूर्ण था इस बात का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि दुनिया भर में चुनाव परिणाम को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। इस बार बंगाल विधानसभा चुनाव की चर्चाएं अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में भी खूब हो रही है। 'वॉशिंगटन पोस्ट', 'न्यूयॉर्क टाइम्स', ब्रिटिश न्यूज मीडिया BBC से लेकर पाकिस्तान में 'डॉन' तक, हर जगह इस चुनाव के चर्चें हो रहे हैं।

इससे ही पता चलता है कि अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ की नजरें भी बंगाल चुनाव पर गड़ी हुई थी। BBC ने तो इसे नरेंद्र मोदी के कॅरियर की सबसे मुश्किल जीत करार दिया है। अब खबरें सामने आ रही हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बंगाल में भाजपा को मिली अप्रत्याशित जीत के लिए बधाई दी है।

आज तक की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को इस ऐतिहासिक और निर्णायक जीत पर बधाई दी है। मंगलवार को कुश देसाई ने बताया कि पिछले महीने ही फोन पर हुई बातचीत में ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा था कि भारत भाग्यशाली है कि उसके पास ऐसा नेता है।

अब बंगाल में भाजपा को मिली बड़ी जीत के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की सत्ता की बागडोर पहली बार भाजपा के हाथों में आयी है। इसके साथ ममता बनर्जी के 15 सालों के शासन का अंत हो गया है। सोमवार को भाजपा के सदर ऑफिस में मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि बंगाल के भाग्य में एक नया अध्याय जुड़ रहा है।

जनता की शक्ति की जीत हुई है और भाजपा के सुशासन की राजनीति ने चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल के प्रत्येक व्यक्ति को नमस्कार करता हूं। इस दौरान पीएम मोदी बंगाल अंदाज में धोती-कुर्ते में भी नजर आ रहे थे।

Articles you may like:

Election