🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'नहीं घटी ऐसी कोई घटना' CEO मनोज अग्रवाल ने ममता बनर्जी के आरोपों का किया खंडन

मनोज अग्रवाल ने कहा कि अगर ऐसा कुछ हुआ होता तो शिकायत या FIR दर्ज की जाती लेकिन न तो कोई शिकायत की गई और न ही FIR दर्ज हुई।

By Moumita Bhattacharya

May 05, 2026 21:53 IST

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल ने निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए हमले के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

उन्होंने दावा किया कि इस बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) से बात की गयी है और यह स्पष्ट है कि ऐसी कोई घटना नहीं घटी थी। मीडिया से बात करते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि अगर ऐसा कुछ हुआ होता तो शिकायत या FIR दर्ज की जाती लेकिन न तो कोई शिकायत की गई और न ही FIR दर्ज हुई।

साथ ही उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने यह बयान क्यों दिया, इसके बारे में मैं खुद पता लगाऊंगा।

Read Also | ‘मुझे मारा-पीटा गया’, मतगणना केंद्र से बाहर निकलकर ममता ने लगाया गंभीर आरोप

गौरतलब है कि मनोज अग्रवाल का यह बयान तब सामने आया है जब तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह विधानसभा चुनाव में हारी नहीं है। यह जनादेश नहीं बल्कि उनके खिलाफ रची गयी साजिश है। इसलिए वह न तो इस्तीफा देंगी और न ही लोकभवन जाएंगी।

गौरतलब है कि तृणमूल को विधानसभा चुनाव 2026 में 80 सीटों पर जीत मिली हैं। वहीं ममता बनर्जी अपने विधानसभा क्षेत्र (भवानीपुर) में हार गयी हैं। मतगणना के दौरान वह केंद्र पर पहुंची और बाहर निकलते समय उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें धक्का दिया गया और उनके पेट में मारा गया है।

Articles you may like:

Election