कोलकाता : वर्ष 2026 की माध्यमिक परीक्षा के परिणामों ने उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज शहर में उत्साह की लहर पैदा कर दी है। विशेष रूप से रायगंज सारदा विद्यामंदिर (हाई स्कूल) ने इस बार एक असाधारण और उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में कुल 153 छात्र-छात्राएँ सम्मिलित हुए थे और यह गर्व की बात है कि सभी ने सफलता के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।
माध्यमिक की मेरिट सूची में इस विद्यालय के जिन विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है उनके नाम और स्थान इस प्रकार हैं—
अभिरूप भद्र — प्रथम स्थान
सौदीप दास — चतुर्थ स्थान
समन्वय देवनाथ — पंचम स्थान
समन्वय नस्कर और चेतसी राय — अष्टम स्थान
सौम्यदीप राय और विवेक सिंह — नवम स्थान
तनवीर साकिब और प्रांजल मंडल — दशम स्थान
विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर प्रधानाचार्य चित्तरंजन मंडल ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। विद्यार्थियों की सफलता पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों से हमारे विद्यालय के परिणाम लगातार बेहतर हो रहे हैं। वर्ष 2020 से ही हमारे छात्र-छात्राएँ मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन इस वर्ष की उपलब्धि ने पिछले सभी रिकॉर्डों को पीछे छोड़ दिया है। हम अत्यंत प्रसन्न हैं।
उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय की अनुशासित अध्ययन प्रणाली के साथ-साथ शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास को दिया है।