कल यानी 8 मई (गुरुवार) की सुबह पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस साल माध्यमिक बोर्ड की परीक्षा 9.71 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। बोर्ड के अध्यक्ष रामानुज गांगुली संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करेंगे। परीक्षार्थी कहां और कैसे देख सकेंगे माध्यमिक का अपना रिजल्ट?
कितने बजे से देख सकेंगे रिजल्ट?
हर साल की तरह इस साल भी गुरुवार (8 मई) की सुबह 9.30 बजे माध्यमिक बोर्ड का रिजल्ट घोषित घोषित किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10.15 बजे से परीक्षार्थी बोर्ड द्वारा अनुमोदित वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अपना रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
साथ ही एसएमएस के माध्यम से भी परीक्षार्थी अपना रिजल्ट जान सकेंगे। अपनी परीक्षा का रिजल्ट जानने के लिए परीक्षार्थियों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को सामने रखना पड़ेगा।
कहां देख सकेंगे रिजल्ट?
परीक्षार्थी अपना रिजल्ट निम्न वेबसाइट पर देख सकेंगे :
wbresults.nic.in
कैसे देखेंगे अपना रिजल्ट?
- सबसे पहले पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर 'Madhyamik Pariksha (SE) Results - Years 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (DD/MM/YYYY) लिखें।
- Submit पर क्लिक करें। इसके साथ ही आपका रिजल्ट स्क्रिन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट को PDF के तौर पर सेव भी कर सकते हैं। इसका आप चाहें तो प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
SMS से भी जान सकेंगे अपना रिजल्ट
- मोबाइल में अगर इंटरनेट का कनेक्शन न हो तब भी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं :
- मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर WB10 - स्पेस - अपना रोल नंबर लिखें।
- इसे 56070, 56263 या फिर 5676750 नंबर पर भेजें।
- रिप्लाई मैसेज में आप विषयवार अपना नंबर और ग्रेड जान सकेंगे।
महत्वपूर्ण तारीखें -
परीक्षा - 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026
परीक्षा का रिजल्ट - 8 मई को सुबह 10.15 बजे के बाद।
मार्क शीट - 8 मई को सुबह 10.30 बजे के बाद स्कूल परिसर से।
स्क्रुटनी - PPR अथवा PPS पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं (तारीख की घोषणा कल हो सकती है।)