🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

चंद्रनाथ रथ के पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट से क्या मिली जानकारी? सामने आयी मौत की वजह

बारासात मेडिकल कॉलेज में 3 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने चंद्रनाथ रथ का पोस्टमार्टम किया। विसेरा से लेकर शरीर से सभी आवश्यक नमूनों को इकट्ठा किया गया है।

By Moumita Bhattacharya

May 07, 2026 18:01 IST

बारासात मेडिकल कॉलेज में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है। गुरुवार को जांच के लिए पोस्टमार्टम का प्राथमिक रिपोर्ट पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं दूसरी ओर बाईपास के पास एक निजी अस्पताल में चंद्रनाथ के ड्राइवर बुद्धदेव बेरा का इलाज चल रहा है।

गुरुवार की सुबह ऑपरेशन कर उनके शरीर से गोली निकाली गयी। बुद्धदेव के दाएं हाथ और हड्डियों के जोड़ पर गोली लगी। एक गोली लीवर में और दो गोली फेंफड़े में लगी थी। बताया जाता है कि उनका काफी खून बह गया है।

दिल को चीरकर आरपार हुई गोली

बारासात मेडिकल कॉलेज में 3 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने चंद्रनाथ रथ का पोस्टमार्टम किया। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विसेरा से लेकर शरीर से सभी आवश्यक नमूनों को इकट्ठा किया जा चुका है। शरीर में गोली के निशान को एक्स-रे मशीन से विशेष रूप से स्कैन भी किया।

Read Also | प्रतिशोध लेने के लिए ही बेटे की हुई हत्या : शोक में पथराई मां की पहली प्रतिक्रिया

बताया जाता है कि एक गोली चंद्रनाथ के दिल के आर-पार हो गया। प्राथमिक तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी वजह से ही मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।

बारासात मेडिकल कॉलेज के एमएसवीपी अभिजीत साहा ने कहा कि नियमानुसार ही पोस्टमार्टम किया गया है। विसेरा भी संरक्षित किया गया है। पुलिस को उसे हस्तांतरित भी कर दिया गया है। एक्स-रे किया गया। मृतक के शरीर से गोली बरामद की गयी है।

गौरतलब है कि बुधवार की रात को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के दोहारिया इलाके में चंद्रनाथ रथ की गाड़ी को निशाना बनाकर करीब 10 राउंड गोली चलायी गयी थी। गाड़ी में चंद्रनाथ के साथ उनके ड्राइवर बुद्धदेव भी मौजूद थे। दोनों को ही गोली लगी। अस्पताल ले जाने पर चंद्रनाथ को मृत घोषित कर दिया गया। बुद्धदेव का इलाज बाईपास के पास एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

Articles you may like: