🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कालीघाट में ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कहा - इस लड़ाई में दीदी के साथ हूं

ममता बनर्जी के साथ खड़े होकर उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। तृणमूल के आरोपों का हवाला देते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर भाजपा को जिताया गया है।

By

May 07, 2026 18:39 IST

विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कालीघाट में ममता बनर्जी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे।

ममता बनर्जी के साथ खड़े होकर उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। तृणमूल के आरोपों का हवाला देते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर भाजपा को जिताया गया है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में मल्टी-लेयर माफियागिरी हुई है।

Read Also | मैं अगर भवानीपुर में नहीं जीतता तो चंद्रनाथ की यह हालत नहीं होती...शुभेंदु अधिकारी ने 'व्यक्तिगत क्षति' करार दिया

गुरुवार को ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में जो किया था, वह सिर्फ ट्रायल था। वहीं से सीखकर वोट लूटा गया।

उत्तर प्रदेश में कई शिकायतों के बावजूद किसी अधिकारी को नहीं हटाया गया। दूसरी ओर बंगाल में प्रशासन के सभी लोगों को हटाकर अपने लोगों को बैठाया गया।

अखिलेश यादव का दावा है कि उत्तर प्रदेश में जिस मॉडल पर चुनाव आयोग ने काम किया था उसी तरीके का इस्तेमाल बंगाल में भी किया गया। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में मैं दीदी के साथ हूं, क्योंकि लोकतंत्र को बचाना जरूरी है। भाजपा की तरह किसी ने लोकतंत्र को नुकसान नहीं पहुंचाया।

Read Also | प्रतिशोध लेने के लिए ही बेटे की हुई हत्या : शोक में पथराई मां की पहली प्रतिक्रिया

हमने उत्तर प्रदेश में इसे अपनी आंखों के सामने देखा ह, और अब बंगाल में भी वही हो रहा है। अखिलेश यादव ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सारी जानकारियां सामने आएंगी तब देश की जनता जाग जाएगी।

उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि बंगाल में इतनी बड़ी संख्या में केंद्रीय बल क्यों भेजे गए। अखिलेश यादव ने केंद्रीय बलों को अधिकारियों द्वारा भाजपा को जिताने में मदद करने पर अच्छी पोस्टिंग का लालच देने का दावा किया।

समाजवादी पार्टी के नेता ने मतगणना के दौरान की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई लाइव दिखाई जा सकती है तो बंगाल में हुई मतगणना क्यों नहीं दिखाई जा सकती?

Articles you may like: