🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

चंद्रनाथ हत्याकांड में इस्तेमाल बाइक कोलकाता एयरपोर्ट के पास बरामद, जांच में सामने आया नया पहलू

बाइक आसनसोल के बर्नपुर इलाके के एक व्यक्ति का बताया जाता है। इसका रजिस्ट्रेशन पश्चिम बर्धमान RTO में किया गया है।

By Moumita Bhattacharya

May 07, 2026 18:21 IST

शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में एक संदेहास्पद बाइक को बरामद किया गया है। मध्यमग्राम थाना की पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट के ढाई नंबर गेट के पास एक वैट से बरामद किया है। जांच में पता चला है कि उक्त बाइक का नंबर प्लेट फर्जी है। इसके साथ ही इंजन और चेसिस नंबर से भी छेड़छाड़ की गयी है।

उक्त बाइक आसनसोल के बर्नपुर इलाके के एक व्यक्ति का बताया जाता है। इसका रजिस्ट्रेशन पश्चिम बर्धमान RTO में किया गया है। बाइक के मालिक का पता SAIL के इस्को स्टिल प्लांट (IISCO Steel Plant) के क्वार्टर का बताया जाता है।

4 मई 2012 को विभास कुमार भट्टाचार्य नामक एक व्यक्ति के नाम पर इसका रजिस्ट्रेशन किया गया था। इसके लाइसेंस की वैधता मई 2027 तक बतायी जाती है। हालांकि जिस पते पर यह बाइक रजिस्टर्ड थी वहां जाने पर पता चला कि वहां विभास नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है। वहां धरमवीर कुमार नामक एक व्यक्ति रहता है जो SAIL के इस्को स्टिल प्लांट में काम करते हैं।

Read Also | चंद्रनाथ हत्याकांड में इस्तेमाल गाड़ी का OLX पर दिया गया था विज्ञापन, गाड़ी के मालिक से पुलिस कर रही पूछताछ

धरमवीर का दावा है कि विभास कुमार का नाम सुनकर उन्हें आश्चर्य हो रहा है। वर्ष 2014 से वह इस क्वार्टर में रहते हैं। इससे पहले यहां कौन रहते थे, उन्हें नहीं पता है। इस बीच चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में इस्तेमाल हुई चार पहिया वाहन, जिसे बरामद किया गया है, के साथ भी यहीं घटना घटी है।

उस गाड़ी का नंबर प्लेट भी फर्जी है। उस नंबर प्लेट की असली गाड़ी का पता सिलीगुड़ी में चला है। गाड़ी के मालिक का नाम विलियम जोसेफ बताया जाता है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

Articles you may like: