🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या 'गोलमाल 5' के लिए अक्षय कुमार ने वसूली ₹40 करोड़ की मोटी रकम? रोहित शेट्टी ने बतायी सच्चाई

दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए ₹40 करोड़ की भारी भरकम रकम वसूली है। पर इस दावे में कितनी सच्चाई है?

By Moumita Bhattacharya

May 16, 2026 19:58 IST

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की चारों फिल्मों दर्शकों ने खुब पसंद किया। हर फिल्म की कहानी भले ही अलग रही हो लेकिन गोपाल और उसके दोस्तों की मस्ती और साफ-सुथरी कॉमेडी ने हर वर्ग के दर्शकों को इसके फैन क्लब में शामिल करवा दिया है। रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल 5' अनाउंस कर दिया है जिसका टिजर भी जारी किया जा चुका है।

टिजर में अजय देवगन के साथ-साथ अक्षय कुमार भी दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अक्षय कुमार फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाने वाले हैं जो अजय देवगन और उनके दोस्तों को खूब परेशान करेंगे। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए ₹40 करोड़ की भारी भरकम रकम वसूली है। पर इस दावे में कितनी सच्चाई है? रोहित शेट्टी ने ही इस दावे की सच्चाई बतायी है।

Pinkvilla की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में रोहित शेट्टी की टीम ने एक बयान जारी किया है जिसमें इस दावे को बेबुनियाद बताया गया है।

Read Also | क्या पाइपलाइन में है आदित्य धर की 'धुरंधर 3'? राकेश बेदी ने किया खुलासा

पिछले दिनों मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अक्षय कुमार ने फिल्म 'गोलमाल 5' के लिए मात्र 18 से 22 दिनों की शूटिंग की है और उसके लिए करीब ₹35 से ₹40 करोड़ चार्ज किया है।

गौर करने वाली बात है कि फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन जितनी फीस चार्ज करते हैं, यह उससे भी ज्यादा बतायी जा रही है। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अजय देवगन फिल्म के प्रॉफिट में होने वाला हिस्सा लेते हैं, इसलिए उनकी फीस कम होती है।

इन खबरों से सामने आने के बाद ही रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़ की ओर से एक बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि ये पूरी तरह से अफवाह हैं और इनका कोई आधार नहीं है। फिल्म के मेकर्स की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया है कि फिल्म के संबंध में अगर कोई भी वित्तीय खबर फैलती है तो इस वक्त वह पूरी तरह से अफवाह ही होगी। हम इस फिल्म को पूरे दिल से और प्यार के साथ आपके (दर्शकों) लिए बना रहे हैं।

Articles you may like: