🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'पुष्पा या क्या नाम है उसका... कहां है वह डाकू?' फलता में CM शुभेंदु अधिकारी की चेतावनी

जहांगीर खान ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि अगर वह अधिकारी ‘सिंघम’ हैं तो मैं भी ‘पुष्पा’ हूं और मैं ‘झुकूंगा नहीं’, जैसी टिप्पणी की थी।

By Moumita Bhattacharya, Saurav Nandi

May 16, 2026 19:16 IST

दक्षिण 24 परगना के फलता विधानसभा केंद्र में 21 मई को पुनर्निर्वाचन होने वाला है। भाजपा प्रत्याशी देवांशु पांडे के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 1 लाख वोटों से जिताने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने तृणमूल प्रत्याशी जहांगीर खान पर भी निशाना साधा जो 'पुष्पा' नाम से स्थानीय लोगों में जाने जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने उनपर कटाक्ष करते हुए कहा, 'कहां है वह डकैत? पुष्पा या कुछ ऐसा ही नाम था!' उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा, उसकी व्यवस्था मैं करुंगा। इसकी जिम्मेदारी मेरे ऊपर ही छोड़ दिजीए। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के प्रचार के समय जहांगीर खान सुर्खियों में आए थे।

उत्तर प्रदेश से आए पुलिस पर्यवेक्षक अजयपाल शर्मा जब उनके घर जाकर चेतावनी देकर लौटे थे उसके बाद जहांगीर खान ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि अगर वह अधिकारी ‘सिंघम’ हैं तो मैं भी ‘पुष्पा’ हूं और मैं ‘झुकूंगा नहीं’, जैसी टिप्पणी की थी।

Read Also | अचानक क्यों सुबह-सुबह मिथुन चक्रवर्ती से मिलने उनके घर पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी?

इसके बाद दोनों के बीच एक तरह कोल्ड वार देखने को मिला था। हालांकि चुनाव के दौरान विभिन्न अनियमितताओं के आरोपों के चलते फलता विधानसभा केंद्र में चुनाव रद्द कर दिया गया और वहां पुनर्निर्वाचन कराने का फैसला चुनाव आयोग ने लिया।

इसके बाद राज्य में राजनीतिक परिस्थितियां काफी बदल गईं। सत्ता परिवर्तन के बाद शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में सरकार बनी और कहा जाता है कि उसके बाद जहांगीर खान पिछले लगभग दस दिनों तक सार्वजनिक जीवन से दूर ही रहे हैं।ध

बता दें, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी पहली बार फलता गए थे जहां की चुनावी प्रचार सभा से उन्होंने तृणमूल प्रत्याशी जहांगीर खान पर सीधा निशाना साधा। अपने संबोधन में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि गुंडागर्दी नहीं चलने दूंगा, निश्चिंत रहें। सफेद कपड़ा (कफन) किसी भी घर में नहीं आने दूंगा। कहां है पुष्पा, कहां आप? दिखाई नहीं दे रहे।

उन्होंने यह भी दावा किया कि 2021 के चुनाव के बाद हुई हिंसा में 19 लोगों को मानवाधिकार आयोग ने ‘नोटोरियस क्रिमिनल’ घोषित किया था जिनमें जहांगीर खान का नाम भी शामिल था। काफी दिनों तक सार्वजनिक रूप से गायब रहने के बाद हाल ही में जहांगीर खान फिर से नजर आए हैं। पुलिस हस्तक्षेप के बाद वह अपने बेलसिंहा स्थित घर लौटकर बाद में बंद पड़े पार्टी ऑफिस को फिर से खोलते हुए उन्होंने कहा - ‘झुकेगा नहीं’।

Read Also | क्या कोलकाता के बाद अब हावड़ा में भी चलेगा बुलडोजर? मुख्यमंत्री की विधायकों के साथ बैठक में होगा फैसला

सिर्फ जहांगीर खान ही नहीं बल्कि नाम लिए बगैर शुभेंदु अधिकारी ने डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों के निर्देश पर फलता के लोगों के साथ कथित अत्याचार हुए हैं, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कॉल रिकॉर्ड और व्हाट्सऐप चैट सहित सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाएगी। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हम यह नहीं कहते कि चार तारीख के बाद डीजे बजेगा। हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कहते हैं कि अभिनंदन यात्रा निकालो लेकिन अनिच्छुक लोगों पर रंग न डालो - यही भाजपा है।

साथ ही उन्होंने फलता क्षेत्र के लिए विशेष विकास पैकेज की भी घोषणा की।

Articles you may like: