🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सीएम विजय के हाथ में सत्ता की कमान, गृह समेत कई अहम विभाग खुद संभालेंगे

के. ए. सेंगोट्टैयन बने वित्त मंत्री, नई सरकार में युवा और अनुभवी चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी।

By श्वेता सिंह

May 16, 2026 18:02 IST

चेन्नईः तमिलनाडु की नई सरकार में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गृह, सामान्य प्रशासन, महिला एवं युवा कल्याण जैसे अहम विभाग अपने पास रखे हैं। इसके साथ ही उन्होंने नगर प्रशासन, शहरी जलापूर्ति, बाल कल्याण और दिव्यांगजन कल्याण विभागों की जिम्मेदारी भी संभाली है।

राजभवन की मंजूरी के बाद 10 सदस्यीय मंत्रिपरिषद के विभागों की आधिकारिक घोषणा की गई। वरिष्ठ नेता के. ए. सेंगोट्टैयन को वित्त मंत्रालय सौंपा गया है। वहीं, एन. आनंद को ग्रामीण विकास और जल संसाधन विभाग मिला है।

आधव अर्जुना को लोक निर्माण, राजमार्ग और खेल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. के. जी. अरुणराज स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण मंत्रालय संभालेंगे। पी. वेंकटरमणन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बनाए गए हैं, जबकि आर. निर्मलकुमार को ऊर्जा संसाधन और कानून विभाग दिया गया है।

इसके अलावा राजमोहन को स्कूल शिक्षा, तमिल विकास और सूचना एवं प्रचार विभाग मिला है। डॉ. टी. के. प्रभु को खनिज, खनन और प्राकृतिक संसाधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि एस. कीर्तना उद्योग मंत्री होंगी।

Articles you may like: