नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा के लिए करेक्शन विंडो (Correction Window) यानी फॉर्म भरते समय दी गयी जानकारियों को सुधारने का एक मौका दिया है। हालांकि बहुत कम ही ऐसी जानकारियां हैं जिसे सुधारने का मौका दिया जा रहा है।
परीक्षार्थियों को अपने वर्तमान पते और परीक्षा केंद्र के लिए शहर चुनने की प्राथमिकता में बदलाव करने का अवसर दिया जा रहा है। बता दें, प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप सामने आने के बाद NEET UG 2026 की परीक्षा को रद्द कर जून में पुनर्परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गयी है।
सुधार की यह सुविधा 15 मई से सक्रिय हो गई है और 21 मई 2026 की रात 11:50 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। NTA से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षार्थियों को अपनी पहली और दूसरी दोनों परीक्षाकेंद्रों के शहर की प्राथमिकताओं को बदलने का विकल्प दिया जाएगा। यदि कोई परीक्षार्थी कोई बदलाव नहीं करना चाहता है तो उसकी पिछली चयनित प्राथमिकताएं यथावत बनी रहेंगी।
Read Also | NEET-UG 2026 की होगी पुनर्परीक्षा, NTA ने जारी की परीक्षा की नई तारीख
बदल सकते हैं सीमित जानकारियां
परीक्षार्थी सिर्फ सीमित जानकारी ही संशोधित कर सकते हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थी सिर्फ अपने वर्तमान पते और परीक्षाकेंद्र के शहर की प्राथमिकताओं को ही अपडेट कर सकेंगे। इसके अलावा कोई अन्य व्यक्तिगत जानकारी या आवेदन विवरण में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
यह भी बताया कि 21 मई की अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार के सुधार अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे अंतिम सबमिशन से पहले अपनी सभी जानकारी सावधानीपूर्वक जांच लें।
📢 NEET (UG) 2026 — Public Notice
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 15, 2026
NTA wishes to inform candidates of the operational details for the re-examination of NEET (UG) 2026:
🗓️ Date: Sunday, 21 June 2026
⏰ Timing: 2:00 PM to 5:15 PM (IST), including time for examination formalities
📝 Mode: Pen & Paper (Offline),…
21 जून को होगी पुनर्परीक्षा
NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। यह परीक्षा 13 भाषाओं में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी।
NTA ने यह भी जानकारी दी है कि इस पूरी प्रक्रिया के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रभावित परीक्षार्थियों के लिए शुल्क माफ करने की घोषणा की थी।
14 जून को जारी हो सकता है एडमिट कार्ड
संभावना है कि पुनर्परीक्षा का एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी हो। परीक्षाकेंद्र के शहर, एडमिट कार्ड और अतिरिक्त परीक्षा संबंधी निर्देश NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर 14 जून तक जारी किए जाएंगे। जिन परीक्षार्थियों को सुधार संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वे एनटीए के हेल्पलाइन नंबरों या एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराए गए आधिकारिक ईमेल सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं।