🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या चखना चाहेंगे जेल की रोटी का स्वाद? हैदराबाद में शुरू हुआ Feel The Jail, जानिए क्या है यह!

अब आपको हैदराबाद में न सिर्फ प्रसिद्ध हैदराबादी बिरयानी और हलिम बल्कि जेल की रोटी का स्वाद भी चखने का मौका मिलने वाला है। कैसे? चलिए बताते हैं -

By Moumita Bhattacharya

May 16, 2026 16:13 IST

अगली बार अगर हैदराबाद में रहने वाले अपने किसी दोस्त, कजिन या रिश्तेदार के घर जाएं और वह आपसे कहे कि चल तुझे जेल की हवा खिलाता हूं, तो घबरा मत जाइएगा। वह आपको सच में गिरफ्तार करने की बात नहीं कर रहा है बल्कि जेल म्यूजियम में घुमाने की बात कर रहा होगा। अब आपको हैदराबाद में न सिर्फ प्रसिद्ध हैदराबादी बिरयानी और हलिम बल्कि जेल की रोटी का स्वाद भी चखने का मौका मिलने वाला है। कैसे? चलिए बताते हैं -

हाल ही में हैदराबाद में नया कारागार (Prison) की थीम पर तेलंगाना जेल म्यूजियम को शुरू किया गया है जहां पर्यटकों को जेल का असली अनुभव करने का मौका भी मिलेगा।

यहां न सिर्फ पर्यटक घूमकर जेल को देख सकेंगे बल्कि यहां खाना और अगर चाहे तो शुल्क चुकाकर एक रात जेल में बीता भी सकते हैं जहां आपको बिल्कुल जेल की तरह ही सख्त नियमों और शिष्टाचार का पालन करना पड़ेगा। पिछले दिनों ही तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने इसका उद्घाटन किया।

Read Also | वंदे भारत स्लीपर में कैसे करेंगे अपने प्यारे पालतू पशु के लिए बुकिंग? जानिए यहां पूरी प्रक्रिया विस्तार से

क्या है 'जेल अनुभव'?

economic times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 'जेल अनुभव' कार्यक्रम के तहत आम लोगों को जेल का वास्तविक अनुभव करने का मौका मिलेगा। हां, इसके लिए पहले से बुकिंग करना अनिवार्य है। जो पर्यटक 'जेल अनुभव' के लिए बुक करेंगे उन्हें न सिर्फ जेल के सभी नियम-कायदों का पालन करना होगा बल्कि सख्त शिष्टाचार में भी रहना होगा।


कुछ ऐसी होगी सोने की जगह X


जेल का खाना और रात में उनके लिए सोने की बिल्कुल वैसी ही व्यवस्था की जाएगी, जैसी कैदियों के लिए की जाती है। उन्हें अपना पूरा दिन एक जेल की कैदी की तरह ही बिताना पड़ेगा।

पर कोई बिना कोई अपराध किए ही जेल की हवा क्यों खाना चाहेगा? इस बाबत अधिकारियों का कहना है कि इस कार्यक्रम की शुरुआत एक कैदी के जीवन के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के साथ-साथ कैदियों के प्रति सहानुभूति जगाने के उद्देश्य से की गयी है।

Read Also | ऑफिस पार्टी नहीं, Parents Trip! मदर्स डे पर इस कंपनी ने कर्मियों को दी 3 दिनों की छुट्टी और ₹10,000…

कितना चुकाना होगा शुल्क?

जरा सोचिए एक रात जेल में बिताने के लिए आपने खुद शुल्क चुकाकर इसकी बुकिंग की है। है न कितनी मजेदार बात। चलिए अब आपको शुल्क के बारे में विस्तार से बता देते हैं। The Hindu की मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अगर आप जेल में 12 घंटा बिताना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ₹1000 और अगर आप 24 घंटा बिताना चाहते हैं आपको ₹2000 का शुल्क चुकाना होगा।


सांकेतिक फोटो AI

कहां?

जेल अनुभवम प्रोग्राम के तहत पर्यटकों को हैदराबाद के चांचलगुड़ा प्रिजन म्यूजियम में रखा जाएगा। यहां घूमने जाने वालों को ₹20, छात्रों को ₹10 और 10 साल से कम आयु के बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क है।

बुकिंग कैसे करें?

जेल अनुभवम की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से अथवा चांचलगुड़ा जेल म्यूजियम जाकर की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए आप तेलंगाना जेल विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

तो क्या अगली बार अपने हैदराबाद ट्रिप पर आप बिना कोई अपराध किए ही इस जेल की हवा खाने का आनंद उठाना पसंद करेंगे?

Articles you may like: