🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

डायमंड हार्बर की प्रशासनिक बैठक से CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा संदेश, कहा - अब खुलेगी कटमनी की फाइल

प्रशासनिक बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि पुलिस को भारतीय न्याय संहिता के अनुसार कार्य करना होगा।

By Moumita Bhattacharya

May 16, 2026 17:08 IST

राज्य में अब शासक का कानून नहीं बल्कि कानून का शासन लागू हो चुका है। यह कहते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने पुलिस और प्रशासन को कानून के अनुसार काम करने का संदेश दिया।

शनिवार को डायमंड हार्बर में प्रशासनिक बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि पुलिस को भारतीय न्याय संहिता के अनुसार कार्य करना होगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बंगाल में किसी भी प्रकार का राजनीतिक हिंसा या वसूलीबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महिलाओं की सुरक्षा के मामले में भी किसी तरह का समझौता नहीं होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि यदि अब तक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बदले किसी ने कटमनी ली है तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

Read Also | क्या कोलकाता के बाद अब हावड़ा में भी चलेगा बुलडोजर? मुख्यमंत्री की विधायकों के साथ बैठक में होगा फैसला

कटमनी की दर्ज कराएं शिकायत

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने केंद्र या राज्य सरकार की किसी योजना का लाभ पाने के लिए कटमनी दी है तो वह इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों के साथ थाने में शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए ऑनलाइन भुगतान के प्रमाण या बैंक अकाउंट ट्रांसफर से जुड़े दस्तावेज जमा करने होंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

झूठी शिकायत बर्दाश्त नहीं

शुभेंदु अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जिन लोगों के पास कोई दस्तावेज नहीं हैं, वे भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मामले की जांच की जाएगी और आरोप सही साबित होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मुख्यमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि कोई भी व्यक्ति झूठी शिकायत न करें। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता में फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का भी स्पष्ट प्रावधान है।

Read Also | आरजी कर कांड में विनीत गोयल समेत कोलकाता पुलिस के 3 IPS अधिकारी सस्पेंड

पुराने मामलों की दोबारा होगी शिकायत दर्ज

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पिछले 5 सालों में हुई राजनीतिक हिंसा से पीड़ित लोग सबूतों के साथ शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिनके पास प्रमाण नहीं हैं, उनके मामलों की भी पुलिस जांच करेगी और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लोग थानों में नए सिरे से FIR दर्ज करा सकते हैं। राजनीतिक हिंसा के शिकार लोग, यहां तक कि पुलिस द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित लोग भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में भी नई शिकायत दर्ज कराने की अनुमति होगी।

वसूली को लेकर सख्त संदेश

ऑटो, टोटो और फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों से अवैध वसूली की कई शिकायतों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से ऑटो, टोटो और हॉकर्स से कोई सिंडिकेट वसूली नहीं करेगा। अवैध टोल नहीं चलेगा। यदि कोई पैसे मांगने आए तो सीधे थाने में शिकायत करें। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।

Articles you may like: