हाल ही में संयुक्त बयान जारी कर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार से अलग होने की घोषणा की थी। हालांकि इससे पहले ही दोनों के अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी।
लेकिन मौनी रॉय की इस घोषणा के बाद से ही इस तलाक की वजह किसी तीसरे के होने का कयास लगाया जाने लगा था। यह भी खबरें फैलायी जा रही थी कि मौनी ने तलाक के लिए भारी-भरकम एलिमनी की मांग की है।
अब इन सभी अफवाहों पर सूरज नांबियार ने खुद ही सख्त प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर सूरज ने साफ शब्दों में कहा है कि उनके अलग होने के पीछे किसी तीसरे व्यक्ति का कोई हाथ नहीं है और न ही किसी तरह की एलिमनी या आर्थिक समझौते की बात है। सूरज नांबियार ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल की स्टोरी में अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है।
सूरज नांबियार की इंस्टाग्राम स्टोरी Samachar Ei Samay अपने बयान में सूरज नांबियार ने ने लिखा कि उनके निजी रिश्ते को लेकर जो भी आधारहीन खबरें फैलाई जा रही हैं जिसके लिए वे बेहद दुखी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैं एक बार फिर साफ कर देना चाहता हूं कि न कोई एलिमनी है, न कोई विवाद है और न ही किसी तीसरे व्यक्ति का कोई संबंध है। मौनी और मैंने आपसी सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है।
इतना ही नहीं सूरज ने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह की अफवाहों के कारण कुछ निर्दोष दोस्तों को भी अनावश्यक रूप से इसमें घसीटा जा रहा है। उन्होंने जानबूझकर स्थिति को गलत दिशा में ले जाने की कोशिश की। उन्होंने आगे कहा कि हमारे बारे में जो भी कहा जा रहा है, उसका अधिकांश हिस्सा पूरी तरह से काल्पनिक है। हमारे और कुछ अन्य लोगों की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।