🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता मेट्रो के ब्लू लाइन पर आत्महत्या का प्रयास, मेट्रो सेवा बाधित

कोलकाता मेट्रो सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दक्षिणेश्वर से मैदान और खुदीराम से महानायक उत्तम कुमार तक मेट्रो सेवाएं फिलहाल चालू हैं।

By Moumita Bhattacharya

May 18, 2026 16:36 IST

सोमवार की शाम को रवींद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री ने आत्महत्या का प्रयास किया। इस वजह से कुछ देर के लिए मेट्रो सेवा प्रभावित हुई। यात्री को बरामद कर अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गयी है।

कोलकाता मेट्रो सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दक्षिणेश्वर से मैदान तक मेट्रो सेवाएं फिलहाल चालू हैं। वहीं खुदीराम से महानायक उत्तम कुमार के बीच मेट्रो सेवाओं के जारी रहने की जानकारी मिली है। जल्द ही मेट्रो सेवाओं को सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है।

Read Also | सप्ताह के पहले दिन ही कोलकाता मेट्रो के ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा देर से मिलने से यात्रियों में भारी आक्रोश

मिली जानकारी के अनुसार शाम 4.19 बजे एक पुरुष यात्री ने रवींद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन के डाउन लाइन पर कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे तुरंत पावर ब्लॉक करके बचाने की कोशिश की। यात्री को मेट्रो लाइन से उठाकर अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गयी। इसके बाद डाउन लाइन पर आंशिक रूट में मेट्रो सेवा को जारी रखा गया।

गौरतलब है कि सप्ताह के पहले दिन ही सुबह के समय में यात्रियों ने धीमी मेट्रो सेवा की शिकायत दर्ज करायी थी। आरोप था कि ब्लू लाइन पर शहीद खुदीराम की ओर मेट्रो सेवाएं काफी देर से चल रही थी।

मेट्रो सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लू लाइन पर शहीद खुदीराम मेट्रो स्टेशन पर रेक को घुमाते समय विलंब होने की वजह से थोड़ी समस्या हो रही थी। लेकिन ऑफिस टाइम में मेट्रो के देर से चलने की वजह से यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गयी थी और यात्रियों में काफी गुस्सा भी दिखायी दे रहा था।

Articles you may like: