🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

आखिरकार ED के ऑफिस में पहुंचे सोना पप्पु, क्या करेंगे आत्मसमर्पण?

सोना पप्पु ने कहा कि उन्होंने कोई अवैध काम नहीं किया है। फिर वह CGO कॉम्प्लेक्स में क्या कर रहे हैं?

By Moumita Bhattacharya, Sayani Jowardar

May 18, 2026 14:18 IST

सप्ताह के पहले दिन यानी 18 मई (सोमवार) को आखिरकार विश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पु ED के ऑफिस में पेश हुए। कांकुलिया कांड के बाद से सोना पप्पु गायब थे। सोमवार को अचानक वह कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थी।

CGO कॉम्प्लेक्स में स्थित ED के ऑफिस में जब वह प्रवेश कर रहे थे तब वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल किया कि क्या वह आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं?

सोना पप्पु ने इसके जवाब में कहा कि उन्होंने कोई अवैध काम नहीं किया है। फिर वह CGO कॉम्प्लेक्स में क्या कर रहे हैं? ED ने बुलाया था इसलिए वह आए हैं।

Read Also | हर थाना के मालखाना में कितने हैं हथियार? 2 सप्ताह में CID के पास जमा करनी होगी रिपोर्ट

घर से बरामद हुआ था देसी पिस्तौल

गौरतलब है कि गत फरवरी में गोलपार्क के कांकुलिया रोड पर गोलीबारी और बमबारी की घटना में मुख्य आरोपी के रूप में सोना पप्पु का नाम सामने आया था। उन पर जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने समेत कई अन्य आरोप भी लगे हैं। 2 अप्रैल को ED ने उनके घर पर छापा मारा था जहां से लगभग 300 पन्नों के दस्तावेज बरामद हुए थे। इसके अलावा फर्न रोड स्थित उनके घर से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की गयी थी।

Read Also | ममता बनर्जी के करीबी रहे डेप्यूटी कमिश्नर शांतनु सिन्हा गिरफ्तार

सोना पप्पु को लोग ‘बालीगंज का आतंक’ भी कहते हैं। हालांकि सोना पप्पु इस बात को मानने से इनकार करते हैं। सोमवार को ईडी के ऑफिस में प्रवेश करते समय मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सोना पप्पु ने कहा कि मैंने कोई जमीन नहीं हड़पी है। मेरे खिलाफ कोई आरोप नहीं है।

मैं कांकुलिया मामले में शामिल नहीं था। जिस समय यह घटना हुई मैं पूजा में बैठा था। मुझे झूठे मामले में फंसाया गया है। उन्होंने दावा किया कि वह इतने दिनों से अपने घर पर ही थे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस जब घर पर आयी तब वह बाहर नहीं निकले थे।

Articles you may like: