🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कौन थी जेनिफर पेस जिनके निधन पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जताया शोक?

क्या आप जानते हैं कि जेनिफर पेस की सिर्फ लिएंडर पेस की मां होना ही पहचान नहीं थी। जेनिफर पेस स्वयं खेल की दुनिया का एक दिग्गज सितारा थी।

By Moumita Bhattacharya

May 17, 2026 19:21 IST

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से एक पोस्ट शेयर कर शोक जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में जेनिफर पेस (Jennifer Paes) का उल्लेख किया है जो दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस की मां थी। पर क्या आप जानते हैं कि जेनिफर पेस की सिर्फ यहीं एक पहचान नहीं थी। जेनिफर पेस स्वयं खेल की दुनिया का एक दिग्गज सितारा थी।

शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपूरणीय क्षति

अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लिखा है, 'भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस की माता जेनिफर पेस के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है। भारतीय बास्केटबॉल टीम की पूर्व कप्तान और ओलंपियन, भारतीय खेलों में उनके महान योगदान और विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा।

Read Also | 'पुष्पा या क्या नाम है उसका... कहां है वह डाकू?' फलता में CM शुभेंदु अधिकारी की चेतावनी

दुख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं लिएंडर पेस और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान दुखी परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले।' जी हां, लिएंडर पेस की मां जेनिफर पेस खुद भी भारतीय बास्केटबॉल टीम की पूर्व कप्तान और ओलंपिक खिलाड़ी रह चुकी थी।

महान बास्केटबॉल खिलाड़ी थी जेनिफर पेस

भारतीय महिला बास्केटबॉल की दुनिया में जेनिफर पेस का बहुत बड़ा नाम था। वह 1972 में म्यूनिख ओलंपिक में भारतीय बास्केटबॉल टीम का हिस्सा रह चुकी थी। News 18 की मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसी ओलंपिक में उनके पति और लिएंडर पेस के पिता वेस पेस भी हॉकी की टीम में शामिल थे। बाद में 1980-82 तक वह एशियन बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में भारत की कप्तान भी थी।

कोलकाता से गहरा लगाव

बताया जाता है कि जेनिफर पेस बांग्ला साहित्य के महान कवि माइकल मधुसुदन दत्त की वंशज थी। कैंसर जैसी मारक बीमारी से लड़ते हुए जेनिफर पेस अपनी जिंदगी की जंग हार गयी और 72 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। जेनिफर पेस का नाम कोलकाता में काफी लोकप्रिय था।

Articles you may like: