🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

विधाननगर में TMC के पार्टी ऑफिस से सैंकड़ों आधार कार्ड बरामद, मचा हड़कंप

सवाल उठता है कि ये आधार कार्ड किसके हैं? तृणमूल के पार्टी ऑफिस में कैसे पहुंचे? इस बारे में जांच शुरू हो गयी है।

By Debdeep Chakraborty, Moumita Bhattacharya

May 17, 2026 15:02 IST

विधाननगर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 36 में स्थित बासंतीदेवी कॉलोनी इलाके से रविवार की सुबह एक बड़ा मामला सामने आया है। कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के पार्टी ऑफिस से सैंकड़ों की संख्या में आधार कार्ड बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी विधाननगर दक्षिण थाना को दी गयी। लेकिन सवाल उठता है कि ये आधार कार्ड किसके हैं? तृणमूल के पार्टी ऑफिस में कैसे पहुंचे? इस बारे में जांच शुरू हो गयी है।

भाजपा का आरोप है कि लंबे समय से इस क्लब में अवैध गतिविधियां चल रही थी। आरोप लगाया जा रहा है कि 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा समर्थकों ने इस क्लब में ताला जड़ दिया था। भाजपा नेताओं का दावा है कि रविवार की सुबह जब ताला खोला गया तो मौके से कई दस्तावेज बरामद हुए।

उनमें बड़ी संख्या में आधार कार्ड, पैन कार्ड और जमीन से जुड़े कागजात शामिल हैं। उनका यह भी दावा है कि बरामद किए गए कई आधार कार्ड इलाके के स्थानीय निवासियों के हैं।

Read Also | भारत-बांग्लादेश सीमा पर कांटेदार तार की बाड़ लगाने के लिए मालदह में भूमि अधिग्रहण शुरू

विधाननगर दक्षिण पुलिस थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आधार कार्ड सहित सभी दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए ले गई।

एक स्थानीय निवासी का आरोप है कि यहां कई लोगों को वोट देने नहीं दिया जाता था। आधार कार्ड पार्टी कार्यालय में रखे जाते थे। यहां और भी कई अवैध गतिविधियां चलती थीं। आज हमने ये दस्तावेज निकालकर पुलिस को सौंप दिए।

स्थानीय भाजपा नेता शम्पा देबनाथ का कहना है कि हमें लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि स्थानीय निवासियों के आधार कार्ड तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में रखे गए हैं। उस समय हमारे पास कोई ठोस कदम उठाने का अवसर नहीं था। 4 तारीख के बाद हमने वहां ताला लगा दिया था। हम चाहते हैं कि इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें उचित सजा मिले।

हालांकि इस पूरे मामले पर स्थानीय तृणमूल नेतृत्व की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Articles you may like: